back to top

देश में कोविड-19 के 41,506 नये मामले, 895 और मरीजों की मौत

नयी दिल्ली। देश में एक दिन में 41,506 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 की चपेट में आ चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,08,37,222 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,54,118 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक 895 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,08,040 हो गई है।

 

सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.47 प्रतिशत है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मामलों में 915 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के लिए 18,43,500 नमूनों की जांच की गयी जिसके बाद अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 43,08,85,470 हो गयी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.25 प्रतिशत है। लगातार 20वें दिन यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 2.32 प्रतिशत रह गयी है।

 

आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 2,99,75,064 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 37.60 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

 

कोविड-19 से मरने वाले 895 नये मरीजों में से सर्वाधिक 494 महाराष्ट्र से और 109 केरल से हैं। देश में इस बीमारी से अब तक कुल 4,08,040 मरीजों की मौत हुई है जिनमें।,25,528 मरीज महाराष्ट्र के, कर्नाटक के 35,779, तमिलनाडु के 33,371, दिल्ली के 25,012, उत्तर प्रदेश के 22,693, पश्चिम बंगाल के 17,903 और पंजाब के 16,177 मरीज शामिल हैं। मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...