back to top

दुनिया में अब तक 4.62 की मौत, 46.28 लाख लोग हुए ठीक

  • कोरोना : ब्राजील में 24 घंटे में 54 हजार केस

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 62 हजार 709 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 87 लाख 67 हजार 138 हो गया है। अब तक 46 लाख 28 हजार 625 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 7889 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 5.76 लाख से ज्यादा हो गई है। एक दिन पहले यहां 7972 केस की पुष्टि हुई थी।

वहीं, शनिवार को जो नए केस मिले हैं, उनमें 2579 ऐसे हैं, जिनमें कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए। नए मामलों में 1057 मॉस्को में मिले हैं। देश में अब तक 7841 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, ग्वाटेमाला में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रपति एलेजेंड्रो गियामट्टे ने स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो मोनरे को हटा दिया। उनकी जगह पूर्व उप स्वास्थ्य मंत्री एमेलिया फ्लोरस को यह जिम्मेदारी दी गई है।

फ्रांस में 11 जुलाई से दोबारा स्टेडियम खोले जाएंगे

वहीं, फ्रांस में 11 जुलाई से दोबारा स्टेडियम खोले जाएंगे। यहां 5 हजार तक लोगों को बैठने की अनुमति होगी। सरकार देश में प्रतिबंधों में धीरे-धीरे कमी कर रही है। देश में अब तक 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.59 लाख संक्रमित हैं। वहीं, आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में नए मामले सामने आने के बाद 12 जुलाई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। 24 घंटे में 25 संक्रमित मिलने के बाद विक्टोरिया के प्रिमियर डैनियल एंर्ड्यूज ने इसकी घोषणा की। किसी भी घर में 5 से ज्यादा मेहमान नहीं जुट सकेंगे। रेस्टोरेंट और कैफे में 50 के बदले 20 लोग ही जा सकेंगे।

ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार

वहीं, ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात बताया कि पिछले 24 घंटे में 54 हजार 771 नए मामले सामने आए। देश में अब तक 48 हजार 954 लोगों की जान गई है। इस बीच, ईरान में संक्रमण और मौतों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां शुक्रवार रात तक मरने वालों का आंकड़ा 9,392 हो गया।

मैक्सिको में मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार

उधर, मैक्सिको में मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को 5,030 नए मामले सामने आने की पुष्टि की। यहां 24 घंटे में 647 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 20 हजार 394 हो गई। देश में अब तक 1 लाख 70 हजार 485 संक्रमित मिले हैं। वहीं, अमेरिका के कैलिफोर्निया में 24 घंटे में 4 हजार 317 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, जर्मनी के बर्लिन में 57 नए मामले सामने आने के बाद 300 घर क्वारैंटाइन किए गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रिहायशी इलाके के सात अपार्टमेंट में संक्रमित मिलने के बाद यह फैसला किया गया। संक्रमण रोकने में जर्मनी सरकार की कोशिशों की काफी सराहना की गई है। देश में अब तक 8 हजार 960 संक्रमितों की जान गई हैं और 1 लाख 90 हजार 660 मामले आए हैं।

बीजिंग में सैंकड़ों फ्लाइट्स कैंसल

उधर, बीजिंग में शुक्रवार को सैंकड़ों फ्लाइट्स कैंसल कर दी गईं। पिछले 6 दिनों में बीजिंग में 137 मामले सामने आ चुके हैं। यहां दोबारा संक्रमण फैलने का खतरा है। सरकार ने सॉफ्ट लॉकडाउन की घोषणा की है। बीजिंग के 16 में से 9 जिलों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। सरकार ने 27 ऐसे इलाकों की पहचान की है जहां संक्रमण फैलने का डर है। खास तौर पर शिनफैडी फूड मार्केट और इसके आसपास के इलाकों में लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...

भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा …70 स्वर्ण समेत 171 पदक के साथ आस्ट्रेलिया फिर शीर्ष पर रहा

ग्लास्गो। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसे कई खेल नहीं थे जिनमें भारत सबसे प्रबल दावेदार था लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल खेल...

केजीएमयू के डॉ. आनंद मिश्रा एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को...

यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और नीट पेपर लीक पर सपा विधायकों का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए...