back to top

उप्र में कोविड-19 के 388 नए मामले सामने आए, मृतक संख्या 301 हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड19 के 388 नए मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या 11 हजार के आंकडे को पार कर गई है जबकि 18 और मौतें होने से मृतक संख्या बढ़कर 301 हो गई। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा, प्रदेश में 4365 संक्रमण के उपचाराधीन मामले हैं। कुल 6669 लोग उपचारित होकर अस्पतालों से छुटटी पा चुके हैं जबकि 301 लोगों की मौत इस संक्रमण की वजह से हुई है।

प्रदेश में 388 नए मामलों के साथ ही कुल मामलों की संख्या बढकर 11, 335 हो गई है जबकि मंगलवार को 18 और मौतों के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 301 हो गया। प्रसाद ने बताया कि पृथक वार्ड में 4482 लोग रखे गए हैं, जिनमें से 115 आक्सीजन पर और नौ वेंटिलेटर पर हैं। पृथकवास में 7736 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 12,666 नमूनों की जांच की गई। पूल टेस्टिंग के माध्यम से सोमवार को ही पांच पांच नमूनों के 965 पूल लगाए गए जबकि दस दस नमूनों के 89 पूल लगाए गए।

प्रमुख सचिव ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने अब तक 14, 28, 209 प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के घर घर जाकर उनका हालचाल जाना। उनमें से 1300 से अधिक कामगारों में कोरोना संक्रमण के कोई ना कोई लक्षण पाए गए। आशा कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना दी और सभी ऐसे लोगों के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। प्रदेश में कुल 30 लाख से अधिक प्रवासी कामगार आए हैं।

उन्होंने बताया कि फार्मासिस्टों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, सिविल डिफेंस और स्वयंसेवी संगठनों के लिए 18001805146 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। किसी फार्मासिस्ट के यहां अगर कोई बुखार, सर्दी या खांसी की दवा खरीदने आता है तो उसकी सूचना फार्मासिस्ट को हेल्पलाइन नंबर पर देनी चाहिए ताकि उसकी जांच कराई जा सके और संक्रमण है तो उसका भलीभांति उपचार किया जा सके। इसी तरह की जानकारी आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों आदि को मिले तो उन्हें भी हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करना चाहिए।

प्रसाद ने बताया कि आरोग्य सेतु का लगाातर उपयोग किया जा रहा है। जिन लोगों को एलर्ट आए, ऐसे 69, 719 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से फोन कर उनका हालचाल लिया गया और सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि 4839 हॉटस्पाट क्षेत्रों और 11, 179 गैर हॉटस्पाट क्षेत्रों की निगरानी कराई गई। इसके तहत 85, 85, 443 घरों में 4, 37, 13, 029 लोगों का सर्वेक्षण किया गया।

प्रसाद ने कहा कि ग्राम निगरानी समिति और मोहल्ला निगरानी समिति की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि घर पर पृथकवास का पालन सुनिश्चित कराने की बडी जिम्मेदारी उन पर है। उन्होंने बताया कि शहरों विशेषकर बडे शहरों से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में शहरी क्षेत्रों में ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है। सामाजिक संगठनों, नगर निगमों, स्वास्थ्य विभाग और हर खासो आम नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे बचाव के तरीके के बारे में लोगों को बताएं और खुद भी अपनाएं।

मॉस्क के बारे में प्रसाद ने बताया कि मॉस्क दो तरीके का होता है। एक वैसा, जो पूरा प्रयोग में ला सकते हैं, जैसे गमछा, रूमाल और दुपट्टा लेकिन बाजार में मिलने वाले तीन लेयर के मॉस्क का एक ही बार प्रयोग करें। कपडे का मॉस्क यदि प्रयोग कर रहे हैं तो उसे प्रयोग करने के बाद साबुन पानी से साफ कर धूप में सुखाकर ही दोबारा इस्तेमाल में लाएं। ऐसे में दोबारा इस्तेमाल करने वाले कम से कम दो मॉस्क साथ रखें, जिन्हें बदल बदल का इस्तेमाल किया जा सके।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...