back to top

विश्व में अब तक 38.51 लाख संक्रमित, ब्रिटेन में दो लाख से ज्यादा लोग चपेट में

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक दो लाख 66 हजार 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 38 लाख 51 हजार 424 लोग संक्रमित हैं, जबकि 13 लाख 17 हजार 109 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका के बाद अब जापान ने भी कोरोनावायरस के इलाज के लिए रेमडेसिविर दवा को मान्यता दी है। रेमडेसिविर को अमेरिकी कंपनी गिलियड साइंसेज ने बनाया है।

अमेरिका का दावा है कि इस दवा से कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में इजाफा होता है। वहीं, चीन ने गुरुवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन का समर्थन किया है। कहा है कि वायरस लैब से नहीं बल्कि नेचर से आया है। इसके साथ ही कहा है अमेरिका के आरोप बेबुनियाद हैं। कहा है कि अगर वुहान की लैब से वायरस निकलने के सुबूत हैं तो उन्हें सामने लाएं।

उधर, चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के पांच महीने के बाद अब पूरे देश को लो रिस्क वाला घोषित कर दिया गया है। वहीं, स्कॉटलैंड में तीन हफ्ते और लॉकडाउन बढ़ाया गया है। यहां की फर्स्ट मिनिस्टर निकोला स्टरजन ने कहा कि अभी लॉकडाउन में छूट देना खतरनाक हो सकता है। वहीं, अमेरिका की मॉडेर्ना कंपनी की ओर से कोरोना वायरस के लिए तैयार की वैक्सीन के ट्रायल का फेज-2 शुरू किया जाएगा। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मंजूरी दी है।

पाकिस्तान: शनिवार से लॉकडाउन में ढील देने का ऐलान किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की है कि उनकी सरकार शनिवार से लॉकडाउन में ढील देना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, इसके चलते यह फैसला लिया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। पाकिस्तान में अब तक संक्रमण के 24 हजार 648 मामले आए हैं और 585 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, ब्राजील में 24 घंटे में 615 लोगों की मौत हुई है और 10 हजार 503 नए मामले मिले हैं। दक्षिण अमेरिका में ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब तक 8536 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के चीफ ऑफ स्टाफ ने बुधवार को कहा कि महामारी कम से कम साल भर हमारे साथ ही रहेगी। उधर, पोलैंड में होने वाली राष्ट्रपति चुनाव को महमारी के चलते स्थगित कर दिया गया है।

चुनाव के तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। कपोलैंड के रेडियो के मुताबिक, देश में महामारी से 733 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 14 हजार 740 मामले अब तक सामने आए हैं। वहीं, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के चीफ आॅफ स्टाफ ने एक रेडियो से बातचीत में कहा कि हम महामारी के बाद की स्थिति में नहीं हैं। हम इसके बीच में जी रहे हैं। यह अभी कम से कम पूरे साल हमारे साथ चलेगी। कुछ दिनों पहले मर्केल ने प्रतिबंधों में राहत देने की बात कही थी। यहां अब तक एक लाख 68 हजार संक्रमित हैं, जबकि सात हजार से ज्यादा मौत हो चुकी है।

वहीं, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की सरकार ने 24 मई तक देश में इमरजेंसी बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने प्रतिबंधों में ढील दी थी। बच्चों को भी घर से बाहर खेलने की अनुमति दी गई थी। देश में अब तक दो लाख 53 हजार 683 लोग संक्रमित हैं, जबकि 25 हजार 857 की मौत हो चुकी है।

उधर, इटली में 24 घंटे के दौरान 369 लोगों की मौत हुई है। नागरिक सुरक्षा विभाग ने बुधवार को कहा कि छह मई तक देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 14 हजार 457 हो गई है। इटली यूरोप में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। वहीं, सबसे ज्यादा मौत ब्रिटेन में हुई हैं।

उधर, ब्रिटेन में एक दिन में 649 लोगों की मौत हुई है और करीब पांच हजार नए केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या दो लाख से ज्यादा हो गई है। साथ ही 30 हजार 76 लोगों की जान जा चुकी है। देश में सोमवार से प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। पीएम बोरिस जॉनसन ने संक्रमण से ठीक होने के बाद पहली बार संसद में कहा कि हर व्यक्ति की मौत त्रासदीपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संत एवं तीर्थ सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमारा समाज भी सुरक्षित नहीं रहेगा

तीर्थ रक्षा संत सुरक्षा पर विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर, आशियाना, लखनऊ में मेडिटेशन गुरु पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर...

आखिरी सोमवार पर कुछ राशियों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

लखनऊ। सावन का आखिरी सोमवार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से बहुत खास रहने वाला है। इस बार सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त...

‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ ने सिखायी स्वराज्य और राष्ट्रधर्म की नई परिभाषा

लखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी की ओर से अतुल सत्य कौशिक कृत नाटक ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ का मंचन बीएनए के सभागार में किया गया। नाटक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...