back to top

यूपी में कोरोना संक्रमण के 3,663 नये केस, 61 और की मौत

  • लखनऊ में 428 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 12 ने तोडा दम

  • रिकवरी का प्रतिशत बढ़ कर हुआ 88.07

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन ऊपर नीचे हो रही है। मंगलवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 3,663 नये मामले सामने आये हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि महामारी से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

प्रदेश में संक्रमण से 61 और लोगों की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ की स्थिति में थोड़ा-थोड़ा सुधार हो रहा है। यहां 428 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जबकि 12 मरीज़ों की जान चली गयी है। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 88.07 हो गया है।

प्रदेश में अब नये मरीज़ों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। पहला जो आंकड़ा 6,000 प्रतिदिन के ऊपर चल रहा था, वह अब घटने लगा है। यहां अब तक कुल 4,23,943 कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं। इसी तरह महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी 6,100 के पार करके 6153 हो गया है।

लखनऊ को छोड़ कर मंगलवार को मरने वालों में कानपुर नगर, महराजगंज, बिजनौर के 3-3, आंबेडकर नगर, एटा, हापुड़, सोनभद्र, बहराइच, आजमगढ़, मेरठ, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज के 2-2, गोरखपुर, मुरादाबाद, अलीगढ, आगरा, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, हरदोई, मथुरा, उन्नाव, फर्रुखाबाद, चंदौली, रायबरेली, मैनपुरी, ललितपुर, कन्नौज, अमेठी, मऊ, बांदा, कौशाम्बी और हमीरपुर के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ के हालात अब लगभग काबू में आ गये हैं। लखनऊ शहर और इसके आसपास के इलाकों में अब तक कुल 55,708 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही यहां अब तक कुल मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 754 हो गया है। लखनऊ के अलावा गौतम बुद्ध नगर में 247, प्रयागराज में 191, ग़ाज़ियाबाद व मेरठ में 185-185, कानपुर नगर में 168, वाराणसी में 160 और गोरखपुर में 158 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

इसी बीच, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 44,031 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 20,647 लोग हैं। प्राइवेट अस्पतालों में 3,513 लोग ईलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल 1,56,336 सैंपलों की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,10,44,860 सैम्पल की जांच की गयी है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4,432 मरीज़ इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,70,753 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,32,391 क्षेत्रों में 4,03,851 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,62,60,522 घरों के 12,99,63,786 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पिछले 24 घंटे में 2050 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया है। अब तक 1,19,347 लोग ई-संजीवनी पोर्टल द्वारा चिकित्सकीय परामर्श ले चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि नाॅन कोविड सभी अस्पतालों में ओपीडी शुरू हो चुकी है। अगर किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या महसूस होती है तो वह अपने नजदीकी अस्पताल में चिकित्सीय ईलाज व परामर्श ले सकता है।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...