back to top

यूपी में कोरोना के 33 नये केस

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ट्रैक, टेस्टिंग एंड ट्रीट की रणनीति की वजह से कोरोना संक्रमण की स्थिति उत्तर प्रदेश में नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटे में हुई 1 लाख 91 हजार 446 सैंपल की टेस्टिंग में 33 नये मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि एक की मौत हो गयी। राजधानी लखनऊ में भी दो संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा 11 नये मामले बरेली में दर्ज किये गये। इसी अवधि में प्रदेश में 25 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 522 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक सात करोड़ 53 लाख 18 हजार 532 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। कोरोना संक्रमण को सफलतापूर्वक नियंत्रण में रखने के साथ ही टीकाकरण में भी नये रिकॉर्ड बना रहा है। केंद्र सरकार के दिशा-निदेर्शों के अनुरूप कोविड टीकाकरण के लिए अर्ह प्रदेश की 48 फीसदी आबादी ने कोविड टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 17,19,279 कोविड-19 की डोज दी गयी है। पहली डोज 7,36,69,266 और दूसरी डोज 1,49,69,809 और कुल 8,86,39,075 डोजें लगायी गयी हैं, जोकि देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कोविड डोज का आकड़ा 9 करोड़ से पार कर लिया जायेगा। यूपी देश में 09 करोड़ से अधिक कोविड-19 की डोज देने वाला पहला प्रदेश होगा।

प्रदेश के 33 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। सोमवार को हुई कोविड टेस्टिंग में 60 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। मौजूदा समय में 185 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से आधी हो गयी है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार बलिया, अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कुशीनगर, महोबा, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सुल्तानपुर और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...