back to top

उत्तर प्रदेश में होगी 31,277 सहायक अध्यापकों की नियुक्तियां

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक के 69 हजार रिक्त पदों के सापेक्ष सरकार पहले चरण में मेरिट व आरक्षण के आधार पर 31,277 पदों पर नियुक्तियां करने जा रही है। सूचना विभाग द्वारा सोमवार को जारी विज्ञप्ति में सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि जिलों में काउंसिलिंग 14 और 15 अक्टूबर को की जाएगी और 16 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। चयन और नियुक्ति उच्चतम न्यायालय में पारित होने वाले अंतिम आदेश के अधीन होगा। प्रवक्ता ने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में यह कार्यवाही की जा रही है।

सोमवार को 31,277 अभ्यर्थियों की अनंतिम सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 31,277 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में 15,933 अनारक्षित श्रेणी के जबकि 8,513 अन्य पिछड़ा वर्ग, 6615 अनुसूचित जाति एवं 216 अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी हैं। प्रवक्ता के मुताबिक निर्वाचन आयोग की अनुमति के उपरांत यह कार्यवाही की जा रही है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर उप चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है।

उल्लेखनीय है कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया राज्य सरकार ने पहले ही शुरू की थी लेकिन कुछ अभ्यर्थी विरोध में अदालत चले गए थे। अब उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रवक्ता के मुताबिक पूर्व आवंटित जिले व आरक्षण को यथावत रखते हुए भर्ती की जाएगी।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...