back to top

फिलीपीन विमान दुर्घटना में 31 की मौत

मनीला। फिलीपीन के एक दक्षिणी प्रांत में सैन्य बलों को ले जा रहे वायुसेना के एक सी-130 विमान के उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कम से कम 29 सैनिकों और दो नागरिकों की मौत हो गई जबकि कम से कम 50 लोगों को बचा लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सुलु प्रांत के जोलो हवाई अड्डे पर दोपहर के वक्त विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने से पहले कुछ सैनिकों को विमान से कूदते देखा गया। जमीन पर छह लोग विमान की चपेट में आए थे जिनमें से दो की मौत हो गई। फिलीपीन के रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेंजाना ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। सेना ने बताया कि विमान में तीन चालकों और चालक दल के पांच सदस्यों समेत 96 लोग सवार थे। विमान में सवार शेष लोग सैन्य कर्मी थे। उसने बताया कि 17 सैनिक अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि विमान चालक जीवित बचे लोगों में शामिल हैं। लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुआ लॉकहीड सी-130 हरक्यूलिस फिलीपीन को सैन्य सहायता के रूप में इस साल सौंपे गए अमेरिकी वायु सेना के दो विमानों में से एक था।

RELATED ARTICLES

यूक्रेन युद्ध पर कूटनीति तेज… लावरोव से मुलाकात में अमेरिकी भूमिका पर चर्चा करेंगे रुबियो

मनीला।अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बृहस्पतिवार को फिलीपीन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह यूक्रेन...

भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती… राजदूत क्वात्रा ने सीनेटर टिम शीही से की मुलाकात, रक्षा व व्यापार पर गहन चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर और नौसेना के विशेष बल ‘सील’ के पूर्व सदस्य टिम शीही से...

अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान की पश्चिम एशिया में जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन ने मिसाइल रोकीं

दुबई । अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े दो...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...