back to top

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3059 मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 3059 है जिनमें से सक्रिय मामलों की संख्या 1868 है और प्रदेश में अबतक इस वायरस की चपेट में आने से 61 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय संक्रमण के कुल 1868 मामले हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से 61 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य के कुल 67 जिलों से संक्रमण के 3059 मामले सामने आए हैं। प्रसाद ने बताया कि पृथक वार्ड मते 1929 लोगों रखा गया है जबकि पृथकवास केंद्र में 10797 लोग रखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि अब राज्य के सभी जिलों के अस्पतालों में कोविड-19 के लिए समर्पित वेंटिलेटर उपलब्ध हो गए हैं अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में इस समय कुल 1300 समर्पित वेंटिलेटर हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों में 75.16 प्रतिशत पुरुष और 24.84 प्रतिशत महिलाएं हैं।

प्रसाद ने जनता से अनुरोध किया कि राज्य में प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं और उन सब का स्वास्थ्य परीक्षण करके 21 दिन तक उन्हें उनके घर में पृथकवास में रखा जाएगा और इसकी निगरानी के लिए गांव में ग्राम निगरानी समिति और शहरों में मोहल्ला निगरानी समिति बनाई गई है जिस पर यह दारोमदार होगा कि प्रदेश में संक्रमण ना फैलने पाए।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...