back to top

देश में एक दिन में 30,006 नए मामले, कुल संख्या 98,26,775 हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के एक दिन के भीतर 30,006 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 98.26 लाख हो गए। वहीं 93,24,328 लोगों के संक्रमण से उबरने से संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर शनिवार को 94.88 फीसदी हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल 98,26,775 मामले हैं। 24 घंटे के भीतर 442 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,42,628 पर पहुंच गई है। इन आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की दर और घट गई है। यह अब 1.45 फीसदी है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,59,819 लोगों का इलाज चल रहा है जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 3.66 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 11 दिसंबर तक कुल 15,26,97,399 नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,65,176 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गई थी।

इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गई। इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गई।

बीते 24 घंटे में संक्रमण के कारण 442 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 87 की महाराष्ट्र में, 60 की दिल्ली में, 50 की पश्चिम बंगाल में, 29-29 की केरल और पंजाब में, 23 की हरियाणा में, 16 की कर्नाटक में तथा 14-14 संक्रमितों की मौत उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुई।

कोरोना वायरस के कारण देश में कुल 1,42,628 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 48,059 की महाराष्ट्र में, 11,928 की कर्नाटक में, 11,870 की तमिलनाडु में, 9,934 की दिल्ली में, 8,966 की पश्चिम बंगाल में, 8,025 की उत्तर प्रदेश में, 7,049 की आंध्र प्रदेश में, 5,036 की पंजाब में और 4,148 संक्रमितों की मौत गुजरात में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले 70 फीसदी से अधिक लोग अन्य रोगों से भी पीड़ित थे।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...