back to top

स्मृति, गंभीर, रविशंकर सहित 300 सांसद पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए

नई दिल्ली। नई लोकसभा में 300 ऐसे सदस्य होंगे जो पहली बार सदन के लिए निर्वाचित हुए हैं। इनमें गौतम गंभीर, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, हंस राज हंस, सन्नी देओल जैसी चर्चित हस्तियां शामिल हैं।

थिंक टैंक पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के अनुसार पिछली यानी 16 वीं लोकसभा में 314 सांसद ऐसे थे जो पहली बार चुने गए थे। पीआरएस ने कहा कि 197 निवर्तमान सांसद फिर से निर्वाचित हुए हैं।

स्मृति ईरानी ने बड़ा उलटफेर करते हुए अमेठी में कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को 55,120 मतों से पराजित कर दिया। दो बार की राज्यसभा सदस्य स्मृति को इससे पहले 2004 और 2014 में लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा था।

भोपाल से विवादित भाजपा उम्मीदवार तथा मालेगांव विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराया। क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली सीट पर कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को करीब 3.91 लाख मतों से हराया।

केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य रविशंकर प्रसाद बिहार में पटना साहिब सीट से मैदान में थे। उन्होंने आम चुनाव में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए निवर्तमान सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को करीब 2.84 लाख मतों से हराया।

राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा ने सभी सात सीटों पर अपना परचम लहराया। उत्तरी दिल्ली सीट पर भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस ने आप के गुगन सिंह को करीब 5.55 लाख मतों से हराया।

तमिलनाडु में द्रमुक नेता और राज्यसभा सदस्य कनिमोई ने थुथुकुडी सीट पर अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी को करीब 3.47 लाख मतों से हराया। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुल ने अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता है। पश्चिम बंगाल में जाधवपुर सीट पर अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने भाजपा के अनुपम हाजरा को हराया। मिमी तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार थीं।

एक अन्य अभिनेत्री और बशीरहाट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार नुसरत जहां रुही ने भाजपा के साईंतन बसु को 3.50 लाख से अधिक के अंतर से हराया। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष भी पहली बार लोकसभा पहुंचने वालों में शामिल हैं। पंजाब के गुरदासपुर में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने मौजूदा सांसद सुनील जाखड़ को 82,453 मतों से हराया।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को हराकर कानपुर सीट जीत ली। भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल ने क्रमश: इलाहाबाद और फूलपुर सीटों से जीत दर्ज की। अन्य विजेताओं में लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस और भाजपा के तेजस्वी सूर्य भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 5 को , बन रहा दुर्लभ संयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। वैसे तो सनातन धर्म में साल का हर मंगलवार विशेष होता...

मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

सभी भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। अयोध्या धाम मार्ग डालीगंज स्थित मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षौल्लास के मनाया...

सुख-समृद्धि का प्रतीक नरसिंह जयंती कल

बुरी नजर से सुरक्षा और डर से मुक्ति मिलती हैलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि...

विशेष संयोग के साथ 2 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना

ज्येष्ठ मास 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगालखनऊ। सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष...

गुरु वह दीपक है, जो स्वयं जलकर शिष्य के जीवन को प्रकाशमान करता है : डॉ लीना मिश्र

बालिका विद्यालय में भारत विकास परिषद द्वारा गुरुवंदन-छात्राभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। गुरुवंदन-छात्राभिनंदन भारतीय शिक्षा-संस्कृति की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसमें गुरु और...

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...