back to top

दुनिया में कोरोना के 3.74 करोड़ मरीज, यूरोप के चार देशों में बढ़े मामले

वाशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.74 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 81 लाख 11 हजार 421 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.77 लाख के पार हो चुका है। वहीं, ब्राजील में शनिवार को 559 संक्रमितों की जान गई। इसके साथ ही देश में मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 50 हजार 198 हो गया है।

अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा ऐसा देश हैं जहां संक्रमण से अब तक 1.50 लाख मौतें हुई हैं। बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 26 हजार 749 मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 50.08 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण के मामले में ब्राजील अमेरिका और भारत के बाद दूसरे नंबर पर है।

वहीं, यूरोप में संक्रमण की दूसरी लहर के तहत अब तक एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ब्रिटेन, रूस, स्पेन और फ्रांस इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि सरकार सोमवार को नए प्रतिबंधों का ऐलान कर सकती है। ताजा प्रतिबंधों का असर जल्द देखने मिल सकता है। माना जा रहा है कि बोरिस जॉनसन सरकरका बार, पब और रेस्टोरेंट्स बंद करने जा रही है।

हालांकि, लंदन में शायद ये प्रतिबंध लागू न हों। सरकार पर इकोनॉमी को खुला रखने का भी दबाव है। उधर, इजराइल में शनिवार को 2017 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 लाख 89 हजार 875 हो गया है। अब तक देश में 1941 मौतें हुई हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...