back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 262 नये मामले, लखनऊ में तीन नये केस मिले

  • अमेठी में मिले सबसे अधिक 36 नये केस

लखनऊ। सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को कुल 262 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा 36 मरीज अमेठी में मिले हैं। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 7701 हो गई है। अब तक 4651 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। शनिवार को कोरोना से मेरठ व फिरोजाबाद में एक-एक और मौत हुई है।

प्रदेश में अब तक कुल 213 मौतें हो चुकी है। वहीं लखनऊ में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें चरक हॉस्पिटल के दो डॉक्टर और एक नर्स शामिल हैं। इसके बाद अस्पताल के आस-पास वाले एरिये को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। सीएमओ डा. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि चरक हॉस्पिटल को अग्रिम आदेशो तक बंद कर दिया गया है। प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर 59 प्रतिशत हो गया है।

उधर प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शनिवार को सबसे ज्यादा अमेठी में 36 कोरोना संक्रमित पाये गये है इसके अलावा सिद्धार्थनगर में तीन, फरुर्खाबाद में दो, गाजीपुर में दो, मिजार्पुर में दो, चित्रकूट में एक, कासगंज में एक कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना से मेरठ और फिरोजाबाद में आज एक-एक और मौत हो गई है।

सहारनपुर जिले में शनिवार को नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बस्ती में सात नए मामले भी आए है। यहां सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक मृतक की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। वहीं शनिवार देर शाम एक दूसरी रिपोर्ट में सात प्रवासी मजदूर पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी ओपेक चिकित्सालय कैली में क्वारंटीन थे।

कन्नौज में 10 और कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने, कन्नौज में शाम को आई रिपोर्ट में 10 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्नाव जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिनमें संक्रमितों में दो महिलाएं व एक 21 वर्षीय युवक शामिल है। तीनों पुरवा तहसील के हिलौली ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले हैं। इटावा जिले में 73 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई है।

कोरोना मरीज जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर के पिता हैं। शनिवार मेरठ में एक और कोरोना से मौत हो गई है। फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई। कोरोना संक्रमित नगर निगम की महिला पार्षद ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में 2900 कोरोना के मामले एक्टिव हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 4462 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना से उपचारित मरीजों की दर 59 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कल 8659 सैम्पल टेस्ट किये गये। जिसमें कुल 282 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कल 722 पूल टेस्ट किये गये, जिसमें से 667 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 55 पूल 10-10 सैम्पल के थे।

उन्होंने बताया कि 12 आॅटोमेटिक आरएनए एक्स्ट्रैक्टर आ गये हैं, जिससे टेस्टिंग कैपेसिटी में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से कॉल किया जा रहा है। अब तक कुल 44,079 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी है। उन्होंने बताया कि डबल स्लॉट की 20 ट्रूनेट मशीन आ गई हैं जिन्हे 20 जिलों में भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...