back to top

आवास विकास के 2500 फ्लैट बनेंगे आइसोलेशन वार्ड

लखनऊ। कोरोना वायरस के मरीजों के लिए लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग में युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। इसी क्रम में लखनऊ में करीब 2500 आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी है। आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की अवध विहार योजना में फ्लैट लिए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों व आवास विकास परिषद के इंजीनियरों की टीम ने बुधवार को योजना के फ्लैटों का निरीक्षण भी किया। बाद में अधिकारियों की इसको लेकर बैठक भी हुई। फ्लैटों की फिनिशिंग न होने से थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। आवास विकास ने इन फ्लैट से संबंधित सभी जानकारियों स्वास्थ्य विभाग से साझा कर दी हैंए अब सुपुर्दगी की तैयारी है।

स्वास्थ्य विभाग शहर में बड़े पैमाने पर आइसोलेशन वार्ड बनाने के प्रयास में लगा है। इसके लिए शहर के बाहर खाली फ्लैटों को मांगा जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने अवध विहार योजना में बने फ्लैटों के बारे में आवास विकास से रिपोर्ट मांगी थी।आवास एवं विकास परिषद के फ्लैट बने हैं। इसी में से सरयू एनक्लेव के फ्लैट आवास विकास परिषद स्वास्थ्य विभाग को आइसोलेशन वार्ड के लिए देने को तैयार है।

हालांकि अभी इनकी फिनिशिंग का काम नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रशासन के साथ विचार.विमर्श के बाद इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। अभी सरयू एनक्लेव के इन फ्लैटों का आवंटियों को कब्जा नहीं दिया गया है। आवास विकास परिषद की अवध विहार कॉलोनी के सरयू एन्क्लेव में 700 फ्लैट चिन्हित किए गए हैं। इन फ्लैट्स में दो बेडरूम से लेकर 4 बेडरूम के फ्लैट हैं। टू बेडरूम फ्लैट में 3 वार्ड बनेंगे; दो बेडरूम और एक ड्राइंग रूमद्ध, इसी तरह से थ्री बेडरूम और 4 बेडरूम में व्यवस्था की जा रही है। माना जा रहा है कि करीब 2500 वार्ड इसमें चल सकते हैं।

इस संबंध में उप्र आवास एवं विकास परिषद के आवास आयुक्त अजय चौहान का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ फ्लैटों का निरीक्षण किया गया है। परिषद को इन्हें देने में कोई दिक्कत नही है लेकिन अभी इनकी फिनिसिंग न होने कुछ दिक्कत आ सकती है।बताया जा रहा है कि एलडीए के फ्लैट भी आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए विचार किया गया था लेकिन एलडीए की किसी भी योजना में एक मुश्त फ्लैट खाली नही है और जहां है वहां अभी बन ही रहे हैं।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...