back to top

भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 24,850 नए मामले, 613 लोगों की मौत

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6,73,165 हो गई है। पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 613 और लोगों की मौत के साथ रविवार को मृतक संख्या 19,268 हो गई। देश में लगातार तीसरे दिन संक्रमण के 20,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

दुनियाभर में कोविड-19 के संबंध में आंकड़े संकलित कर रहे अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक, अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत इस वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित दुनिया का चौथा देश है। मृतक संख्या के मामले में भारत आठवें स्थान पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले दो लाख से अधिक हो गए हैं। यहां एक दिन में संक्रमण के 7,074 नए मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटे में तमिलनाडु में संक्रमण के 4,280 नए मामले सामने आए जबकि दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक, असम और बिहार में एक दिन में कोविड-19 के कुल 7,935 नए मामले सामने आए। एक दिन में सामने आए कुल मामलों में से 78 फीसदी मामले इन सात राज्यों से हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक कोविड-19 के 4,09,082 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि एक मरीज देश छोड़कर चला गया। देश में कोरोना वायरस के 2,44,814 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि रविवार को ठीक हो चुके लोगों और इलाजरत लोगों की संख्या में अंतर 1,64,268 का हो गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, अब तक करीब 60.77 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, चार जुलाई तक कुल 97,89,066 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 2,48,934 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

पिछले 24 घंटे में सामने आए मौत के 613 मामलों में 295 महाराष्ट्र से, 81 दिल्ली से, 65 तमिलनाडु से, 42 कर्नाटक से, 24 उत्तर प्रदेश से, 21 गुजरात से, 19 पश्चिम बंगाल से, 12 आंध्र प्रदेश से, नौ बिहार से, आठ जम्मू कश्मीर से, सात राजस्थान से, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और तेलंगाना से पांच-पांच, गोवा तथा झारखंड से दो-दो और हिमाचल प्रदेश से एक मामला सामने आया है।

संक्रमण के कारण अब तक कुल 19,268 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सर्वाधिक 8,671 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 3,004 लोगों की मौत दिल्ली में, 1,925 लोगों की मौत गुजरात में, 1,450 लोगों की मौत तमिलनाडु में, 773 की मौत उत्तर प्रदेश में, 736 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में, 598 की मौत।

मध्य प्रदेश में, 447 संक्रमित लोगों की मौत राजस्थान में तथा 335 रोगियों की मौत कर्नाटक में हुई है। तेलंगाना में अब तक 288 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है। हरियाणा में यह आंकड़ा 260 है, आंध्र प्रदेश में 218, पंजाब में 162, जम्मू-कश्मीर में 127, बिहार में 89, उत्तराखंड में 42, ओडिशा में 34 और केरल में 25 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में कोरोना वायरस के कारण 17 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ तथा असम में 14-14 लोगों की मौत, पुडुचेरी में 12 की मौत, हिमाचल प्रदेश में 11 की मौत, चंडीगढ़ और गोवा में छह-छह लोगों की मौत और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख तथा अरूणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 के कारण हुई।

मंत्रालय के मुताबिक, जिन मरीजों की मौत कोविड-19 के कारण हुई, उनमें से 70 फीसदी से अधिक अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोविड-19 के सर्वाधिक 2,00,064 मामले, तमिलनाडु में 1,07,001 मामले, दिल्ली में 97,200 मामले, गुजरात में 35,312 मामले, उत्तर प्रदेश में 26,554 मामले, तेलंगाना में 22,312 मामले तथा कर्नाटक में 21,549 मामले हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 21,231 मामले, राजस्थान में 19,532 मामले, आंध्र प्रदेश में 17,699 मामले, हरियाणा में 16,548 मामले तथा मध्य प्रदेश में 14,604 मामले हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,700 मामले, असम में 10,668 मामले, ओडिशा में 8,601 मामले तथा जम्मू-कश्मीर में 8,246 मामले हैं। पंजाब में कोविड-19 के 6,109 मामले तथा केरल में 5,204 मामले हैं। छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 3,161 मामले, उत्तराखंड में 3,093 मामले, झारखंड में 2,739 मामले, गोवा में 1,684 मामले, त्रिपुरा में 1,546 मामले, मणिपुर में 1,325 मामले, हिमाचल प्रदेश में 1,046 मामले तथा लद्दाख में 1,005 मामले हैं।

पुडुचेरी में कोविड-19 के 802 मामले, नगालैंड में 563 मामले, चंडीगढ़ में 460 मामले, दादरा नागर हवेली और दमन दीव में कुल 271 मामले हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 259 मामले, मिजोरम में 164, अंडमान-निकोबार में 119, सिक्किम में 103 तथा मेघालय में 62 मामले हैं। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...