back to top

प्राणी उद्यान घूमने पहुंचे 24592 दर्शक, खूब की मस्ती

बाल रेल की सवारी कर खूब मनोरंजन किया
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ में गुरुवार को 24592 दर्शक प्राणि उद्यान का भ्रमण करने आये। आज सुबह से ही दर्शकों का हुजूम प्राणि उद्यान का भ्रमण करने के लिए उमड़ने लगा और यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। प्राणि उद्यान के दोनों प्रवेश द्वारों पर स्थित पार्किंग भी पूरी तरह भरी हुई थी एवं पार्किंग व्यवस्था पूर्णत: सुद्ध थी।
प्राणि उद्यान की बाल रेल के प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में दर्शक बाल रेल की प्रतीक्षा करते नजर आये। प्राणि उद्यान के नरही स्थित मुख्य द्वार संख्या-1 पर एवं डालीबाग द्वार संख्या-2 स्थित सेल्फी प्वाइंट पर दर्शकों ने खूब फोटो खींची। अपने अविभावकों के साथ आये बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता ने बाल रेल की सवारी कर खूब मनोरंजन किया। दर्शक, एन्ट्री प्लाजा में बने झरने एवं सेल्फी प्वाइंट पर फोटो / सेल्फी लेते नजर आये। दर्शकों ने कहा एन्ट्री प्लाजा में दर्शकों के बैठने हेतु बहुत अच्छी व्यवस्था है एवं यह अत्यन्त सुन्दर व आकर्षक है। दर्शकों ने बब्बर शेर, जिराफ, जेब्रा, टाइगर, गेंडा, भालू एवं हिरन के मॉडलों के साथ फोटो खीची।
आज प्राणि उद्यान में दर्शकों की भीड़ को देखते हुए नरही स्थित मुख्य द्वार पर टिकट घर में 7 टिकट काउण्टरों पर टिकट देने की व्यवस्था की गयी थी तथा डालीबाग गेट पर 4 काउण्टरों पर कुल 11 टिकट काउण्टरों पर टिकट देने की व्यवस्था थी। सभी कर्मचारियों को वर्दी में रहने के निर्देश दिये गये थे। सभी कर्मचारी अपनी वर्दी में थे। पुलिस (महिला एवं पुरूष) की प्राणि उद्यान की अन्दर एवं बाहर तैनात थे। दर्शकों का इतनी अधिक संख्या में प्राणि उद्यान में आने का मुख्य कारण प्राणि उद्यान में दर्शकों के लिए नई-नई सुविधाएं विकसित किया जाना तथा उच्च स्तर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव किया जाना है। निदेशक, प्राणि उद्यान, लखनऊ, श्रीमती अदिति शर्मा ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लायंस क्लब सेवा कार्यों को देगा नई गति, प्रथम कैबिनेट बैठक में बनी रणनीति

लखनऊ। लायंस इंटरनेशनल मंडल 321बी1 की वर्ष 2026-27 की प्रथम कैबिनेट बैठक रविवार को होटल आईटीसी फॉरच्यून में आयोजित हुई। मंडलाध्यक्ष लायन परमजीत सिंह...

प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अचिंत्य, विनायक, अनंत, दिव्या व अदिति ने जीते स्वर्ण

लखनऊ । अचिंत्य प्रजापति, विनायक तिवारी, अनंत कुमार, दिव्या यादव, अदिति चौधरी ने प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उम्दा खेल दिखाते हुए स्वर्णिम...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...