back to top

देश में Corona के 24,337 नए मामले, अब तक 96 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 24,337 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,00,55,560 हो गए, जिनमें से 96 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 333 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,45,810 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार अभी तक 96,06,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.53 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 15 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी कुल 3,03,639 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.02 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 दिसम्बर तक 16,20,98,329 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,00,134 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 333 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 98, पश्चिम बंगाल के 40, केरल के 30 और दिल्ली के 26 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसा देश में वायरस से अभी तक कुल 1,45,810 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 48,746, कर्नाटक के 12,009, तमिलनाडु के 11,983, दिल्ली के 10,277, पश्चिम बंगाल के 9,360, उत्तर प्रदेश के 8,196, आंध्र प्रदेश के 7,076 और पंजाब के 5,201 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...

भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूती पर जोर, पीएम मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज

नई दिल्ली। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और...

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना रिलीज, बड़े सितारों की दिखी झलक

मुंबई। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। मल्टीस्टारर...

फिल्म डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह को राहत, एफडब्ल्यूआईसीई ने फैसला पलटा

मुंबई। फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोआॅपरेशन डायरेक्टिव को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का ऐलान किया...

काला हिरण’ फिल्म पर सलमान खान की लीगल नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- यह बायोपिक नहीं

मुंबई। फिल्म 'काला हिरण' को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस पर...