back to top

2400 मेगावाट की नई तापीय परियोजना को मिली मंजूरी, प्रदेश को मिलेगी सस्ती और पर्याप्त बिजली

  • प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश
  • एनटीपीसी के साथ संयुक्त उपक्रम में बनेगी ₹38,358 करोड़ की विशाल ऊर्जा परियोजना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। प्रदेश सरकार ने 3×800 मेगावाट क्षमता की नई तापीय ऊर्जा परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। कुल 2400 मेगावाट क्षमता वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत लगभग ₹38,358 करोड़ होगी। इस परियोजना को प्रदेश सरकार एवं एनटीपीसी के संयुक्त उपक्रम के माध्यम से स्थापित और संचालित किया जाएगा।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश में लगभग 4000 मेगावाट की नई तापीय ऊर्जा क्षमता जोड़ी गई है, जिससे प्रदेश की तापीय ऊर्जा क्षमता लगभग दोगुनी हो चुकी है। अब सरकार इसे तीन गुना करने के लक्ष्य की दिशा में कार्य कर रही है। यह नई परियोजना उसी संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ऊर्जा मंत्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान एनटीपीसी के साथ इस परियोजना के लिए अनुबंध किया था। आज मंत्रिपरिषद द्वारा मिली मंजूरी उस संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है।उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से प्रदेश में उद्योगों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सस्ती, पर्याप्त और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में बड़ी सहायता मिलेगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल जनसंख्या के आधार पर ही नहीं, बल्कि ऊर्जा क्षमता और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी देश का अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर घर, हर गांव और हर उद्योग तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाई जाए।

RELATED ARTICLES

यूपी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: जानें किन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

आगरा मेट्रो को जमीन, पशु चिकित्सा छात्रों का भत्ता 3 गुना, मिर्जापुर में नई यूनिवर्सिटी को हरी झंडी दी गई लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की...

मेक्सिको में नरसंहार: प्यूब्ला में बंदूकधारियों का हमला, 10 लोगों की गोली मारकर हत्या

मेक्सिको सिटी/प्यूब्ला। मेक्सिको से इस समय एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्ज़िंगो कस्बे में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला...

लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-टाटा मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

लखीमपुर। पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सोमवार सुबह सिसैया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी...

लखनऊ में दिनदहाड़े ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार, तीन संदिग्ध हिरासत में

लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक ढाबा संचालक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल...

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव की तारीखें घोषित, 18 जून को मतदान, 22 जून को मतगणना

मुंबई। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) के लिए 16 स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से लंबे समय से लंबित...

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सियासत तेज, सपा प्रमुख के तंज पर मंत्रियों का पलटवार, अपनी पार्टी की चिंता करें, सपा में अविश्वास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा होते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख्य अखिलेश यादव द्वारा...