back to top

यूपी में कोरोना से 24 और मौतें, मृतकों का आंकड़ा 800 के पार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 24 और लोगों की मौत के साथ सोमवार को संक्रमण से मरने वालों की संख्या 809 हो गई। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 933 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मामलों की संख्या बढकर 28,638 हो गई है। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 933 नए मामले सामने आए और अब प्रदेश में कुल 28,638 मामले हैं।

अवस्थी ने बताया कि बीते 24 घंटे में 348 लोग अस्पतालों से छुटटी पा चुके हैं। इस प्रकार अब तक कुल 19,109 लोग पूर्णतया स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 24 संक्रमितों की मौत हो गई और अब मृतकों की संख्या 809 पहुंच गई है। 8,718 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

अवस्थी ने बताया कि रविवार को 25,918 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 8,87,997 नमूनों की जांच प्रदेश में की जा चुकी है। उन्होंने विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों एवं प्रयोगशालाओं में हुई जांच का ब्यौरा पेश करते हुए बताया कि राजधानी स्थित किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी में एक लाख 35 हजार नमूनों की जांच की गई।

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में 30 हजार, मेरठ मेडिकल कॉलेज में 60 हजार, बीएचयूआईएमएस में 58,800, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 26,544, सैफई मेडिकल कॉलेज में 38,357, झांसी मेडिकल कॉलेज में 32,941, प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में 38,829 और लखनऊ के लोहिया संस्थान में 50,161 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...