back to top

नियंत्रण कक्ष का 24 घंटे संचालन सुनिश्चित किया जाए : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण और उसके कारण घोषित लॉकडाउन के मद्देनजर हर जिले में तैयार किए गए नियंत्रण कक्षों को राहत कार्यों की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि हर नियंत्रण कक्ष में एक नोडल अधिकारी तैनात कर उसका 24 घंटे संचालन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां राहत आयुक्त कार्यालय में स्थापित एकीकृत आपदा नियन्त्रण केन्द्र का लोकार्पण करने के बाद कहा कि आपदा की स्थिति में नियंत्रण कक्ष राहत कार्यों की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों के नियंत्रण कक्ष में एक जिम्मेदार नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर 24 घंटे उसका संचालन सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से त्वरित गति से राहत कार्यक्रम संचालित कराया जाए। प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के अभियान में बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक आवश्यक सुविधाएं और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में नियंत्रण कक्ष की बड़ी भूमिका है।

उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में एकीकृत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों को जोड़ने के लिए उन्होंने राजस्व विभाग की सराहना भी की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जिलों के नियंत्रण कक्ष से जुड़ा एकीकृत नियंत्रण कक्ष प्रदेश में राहत कार्यों के तेजी से संचालन में सहायक साबित होगा।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...