back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 2366 नये मामले, 23 लोगों की मौत

अब तक सर्वाधिक एक दिन में हुई 183,557 सैम्पल की जांच

लखनऊ। यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से संक्रमित 2366 नये मामले आये हैं। 23 संक्रमित मरीजों की मौतें हुई। हालांकि सरकार की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक दिन में कुल 1,83,557 सैम्पल की जांच की गयी, जो अब तक का सर्वाधिक है। प्रदेश में अब तक कुल 1,88,19,807 सैम्पल की जांच की गयी है। लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर के हालात सामान्य होने के नाम नहीं ले रहे है।

राजधानी लखनऊ में 306 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, हालांकि शुक्रवार को एक भी मरीज की मौत न होने से राहत है। परन्तु मेरठ में 206 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने व 3 लोगों की मौत से खतरा बढ़ता जा रहा है। यहीं हाल गाजियाबाद का है, यहां चौबीस घंटे के दौरान 201, गौतमबुद्धनगर में 199, वाराणसी में 130 व आगरा में 111 कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में 25,639 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

होम आइसोलेशन में 12,455 लोग हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 3,07,814 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,95,359 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2281 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,64,581 क्षेत्रों में 4,67,306 टीम दिवस के माध्यम से 2,94,86,198 घरों के 14,41,71,110 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 2579 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक कुल 2,31,742 लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके है। उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में सरकारी, निजी कार्यालयों में फोकस टेस्टिंग करायी जा रही है। प्रसाद ने सभी से अपील की है कि अपने घर के बुजुर्गों को शादी समारोह-सार्वजनिक स्थलों पर ले जाने से बचे, उन्होंने कहा है कि विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं तथा पहले से बीमार एवं को-मार्बिड व्यक्तियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाना जरूरी है, क्योंकि उनमें संक्रमण के उपरान्त जटिलताएं आ सकती है। उन्होंने कहा है कि संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक है कि आप मॉस्क का प्रयोग करे, हाथ धोए, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...