back to top

एकेटीयू के बीटेक में प्रवेश के लिए 23454 सीट आवंटित

प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत सीटें की गयी आवंटित
अभ्यर्थी आज तक निर्धारित शुल्क जमा कर सीट करा सकते हैं लॉक

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग एवं आर्किटेक्चर कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग के तहत च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग के बाद सीट अलॉटमेंट हो गयी है। बीटेक में दाखिले के लिए 33,793 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जबकि 28450 ने च्वॉइस भरी थी। इसके आधार पर बीटेक में प्रवेश के लिए 23454 सीट अलॉटमेंट कर दिया गया है। जिसमें प्रथम राउंड की काउंसलिंग के तहत 15 सरकारी संस्थानों के 4569 सीटों के सापेक्ष 3462 सीट आवंटित की गयी है।

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में चल रही काउंसलिंग के तहत सीट अलॉटमेंट में बीआईईटी झांसी में 423 सीट में से 398 अलॉटमेंट, आईईटी लखनउ में 599 सीट में से 581 अलॉटमेंट, केएनआईटी सुल्तानपुर 487 सीट में से 461 पर अलॉटमेंट, आरईसी बस्ती में 288 सीट में से 166 सीट का अलॉटमेंट, आरईसी गोंडा में 288 सीट में से 100 सीट का अलॉटमेंट, आरईसी मीरजापुर में 288 में से 183 सीट का अलॉटमेंट, आरईसी प्रतापगढ़ में 288 सीट में से 106 सीट का अलॉटमेंट, आरईसी अंबेडकरनगर में 207 सीट में से 179 सीट का अलॉटमेंट, आरईसी आजमगढ़ में 201 सीट में से 137 सीट का अलॉटमेंट, आरईसी बांदा में 207 में से 181 सीट का अलॉटमेंट, आरईसी बिजनौर में 204 सीट में से 172 सीट का अलॉटमेंट, आरईसी कन्नौज में 294 सीट में से 255 सीट का अलॉटमेंट, आरईसी मैनपुरी में 294 सीट में से 233 सीट का अलॉटमेंट, आरईसी सोनभद्र में 261 सीट में से 222 सीट का अलॉटमेंट, यूपीटीटीआई कानपुर में 240 सीट में से 88 सीट का अलॉटमेंट प्रथम राउंड की काउंसलिंग में किया गया है।

वहीं, बीआर्क की 156 सीट आवंटित की गयी हैं। इसमें फैकल्टी आॅफ आर्किटेक्चर की 96 सीटों में से 80 सीट अलॉट हुई है। जिन अथ्यर्थियों को सीटें अलॉट हुई हैं वे 20 सितंबर तक निर्धारित शुल्क जमाकर अपनी सीट लॉक करा सकते हैं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग 21 सितंबर से शुरू होगी। समन्वयक प्रो. अरूण कुमार तिवारी ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

एमसीए में 1537 सीटें आवंटित

वहीं मंगलवार को सीयूईटी पीजी के तहत एमसीए में प्रवेश के लिए 1537 सीटें आवंटित हुर्इं जबकि एमबीए में प्रवेश के लिए 1041 सीट आवंटित की गयी। विश्वविद्यालय से संबद्ध फॉर्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए अभी तक 25 सौ अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

सावन संकष्टी चतुर्थी आज, बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। सनातन धर्म में सावन का महीना और संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश और शिवजी की कृपा पाने के लिए खास माना जाता...

शनि की कुंभ राशि में लगेगा रक्षाबंधन का चंद्रग्रहण

लखनऊ। रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण लग रहा है। जब चंद्र ग्रहण लगेगा तो चंद्रमा शनि की कुंभ राशि में होंगे। ऐसे में इस ग्रहण का...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...