back to top

यूपी में Corona के 2,326 नये मामले, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों की स्थिति खराब

लखनऊ में मिले 343 नये कोरोना संक्रमित, चार लोगों की मौत

लखनऊ। सूबे का लखनऊ जिला कोरोना संक्रमण को लेकर एक बार फिर खतरनाक मुहाने पर खड़ा है। तीन-चार दिन पूर्व जिसकी संख्या दो सौ से नीचे हो गयी थी वहीं शनिवार को यह आंकड़ा 343 तक पहुंच गया। स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 26 और संक्रमितों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,524 हो गई है, जबकि संक्रमण के 2,326 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 5,24,223 हो गयी है।

लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर व मेरठ की स्थिति फिर विस्फोटक हो गयी है। हालांकि मौतों का आंकड़ा फिलहाल कम है परन्तु हालात यह है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बावजूद लोगों में जागरुकता काम नहीं आ रही है। कानपुर नगर में 141, प्रयागराज में 168, गाजियाबाद में 157, गौतमबुद्धनगर में 137, वाराणसी में 89 व मेरठ में 155 कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये हैं। इसके अलावा आगरा में 89 संख्या बढ़कर हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग व सरकार ने पूर्व में ही चेता दिया था कि नवम्बर और दिसम्बर माह कोरोना संक्रमण को लेकर खतरनाक साबित हो सकते है। ऐसे में शनिवार को भी मुख्यमंत्री ने सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क लगाने की अपील के साथ मॉस्क न पहनने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,73,492 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,78,10,564 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 2326 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 23,471 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 10,934 लोग हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2228 लोग ईलाज करा रहे हैंए इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे। प्रदेश में 1.50 लाख से अधिक कोविड बेडों की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4,93,228 कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 रिकवरी रेट 94.09 प्रतिशत हो गया है।

प्रसाद ने बताया कि ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 1864 चिकित्सीय परामर्श लिए हंै। अब तक कुल 2,21,667 से अधिक लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,60,693 क्षेत्रों में 4,59,674 टीम दिवस के माध्यम से 2,09,15,996 घरों के 14,25,03,717 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए अब यह निर्णय लिया गया है कि सर्विलांस की गतिविधियों पर और अधिक फोकस किया जाए।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...