back to top

देश में बनेंगे 23 नए सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी  

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझेदारी माध्यम से 23 नये सैनिक स्कूल स्थापना को मंजूरी दे दी है।अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नये स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्ड से संबद्धता के अलावा, सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और साझेदारी वाले सैनिक स्कूल के लिए सोसायटी द्वारा निर्धारित नियमों और विनियमों का पालन करेंगे।

बयान में कहा गया है कि सरकार ने गैर सरकारी संगठनों, निजी स्कूल और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में कक्षा-छह से लेकर ऊपर तक की कक्षा के 100 नये सैनिक स्कूल क्रमबद्ध तरीके से स्थापित करने की पहल को मंजूरी दी है। इस पहल के तहत, सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा देश भर में स्थित 19 नये सैनिक स्कूलों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इसमें कहा गया है, साझेदारी में नये सैनिक स्कूल खोलने के आवेदनों के मूल्यांकन के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझेदारी माध्यम से 23 नये सैनिक स्कूल स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल से सैनिक स्कूल सोसाइटी के तत्वावधान में साझेदारी माध्यम के तहत चलने वाले नये सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है, इसके अलावा मौजूदा 33 सैनिक स्कूल पहले से ही मौजूदा स्वरूप के तहत काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100 नये सैनिक स्कूल स्थापित करने के दृष्टिकोण के पीछे का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने सहित बेहतर करियर के अवसर प्रदान करना है। यह निजी क्षेत्र को आज के युवाओं को कल का जिम्मेदार नागरिक बनाकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में सरकार के साथ मिलकर काम करने का अवसर देता है।

यह खबर पढ़े- पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमराई, पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...