back to top

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2,298 नये मामले, 40 और की मौत

  • लखनऊ में 252 की रिपोर्ट पॉजिटिव, आठ ने तोडा दम

  • रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर हुआ 92.47 फीसदी

  • कोविड से जौनपुर के डीआईओएस की मौत

लखनऊ। कोरोना संक्रमण की वजह से उत्तर प्रदेश में बनी गंभीर परिस्थितयों में अब धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 2,298 नये मामले मिले हैं, जबकि 40 और लोगों की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ में भी 252 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और आठ लोगों की जान चली गयी है। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। रिकवरी प्रतिशत अब बढ़कर 92.47 फीसदी हो गया है। महामारी से जौनपुर के डीआइओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी की मौत हो गयी है।

प्रदेश में संक्रमण के भयावह रूप लेने के बाद अब स्थिति कुछ-कुछ सामान्य होती नज़र आ रही है। शुक्रवार को मिले नये मामलों के बाद प्रदेश में अब तक कुल 4,69,595 कोरोना पीड़ित मिल चुके हैं। इसके बाद मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 6,830 हो गया है।

लखनऊ को छोड़ कर मरने वालों में मेरठ के 10, कानपुर नगर के 3, प्रयागराज, गोरखपुर, ग़ाज़ीपुर के 2-2, एटा, बांदा, मिर्ज़ापुर, फर्रुखाबाद, सुल्तानपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, मुज़फ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या और अलीगढ के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

राजधानी लखनऊ में अब हालात बेहतर हो रहे हैं। हालांकि, यहां कोरोना के मामलों की संख्या में भारी कमी आयी है, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा अभी भी कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। प्रदेश की तरह राजधानी में अब तक कुल 60487 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि अब तक 860 महामारी के कारण दम तोड़ चुके हैं। लखनऊ के अलावा प्रदेश में प्रयागराज में 150, गौतम बुद्ध नगर में 132, वाराणसी में 128 और मेरठ में 104 नये पीड़ित मिले हैं।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 3,025 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक कुल 4,30,962 मरीज़ों का सफल इलाज हो चुका है।

उन्होंने बताया की एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट हो रही है और इस समय 28,268 कोरोना के एक्टिव केसेस हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,61,520 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा ले चुके हैं और 2,48,592 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन का समय पूरा कर लिया है। प्राइवेट हॉस्पिटल्स में 2418 लोग ईलाज करा रहे है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,46,015 क्षेत्रों में 4,30,880 टीम दिवस के माध्यम से 2,76,55,197 घरों के 13,61,76,130 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल इलाज के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से 1,717 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया।

अब तक कुल 1,58,463 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि सरकारी संस्थान, प्रमुख कार्यालय, प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाईयों में 65,370 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये गये। इसके माध्यम से 9,20,370 व्यक्तियों में लक्षणात्मक चिन्हांकन किया गया।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...