back to top

सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान रेलवे संपत्ति को नष्ट करने के आरोप में 21 लोग गिरफ्तार : आरपीएफ

नई दिल्ली। रेलवे ने पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान उसकी संपत्ति को क्षति पहुंचाने व आगजनी के मामले में शामिल अब तक 21 शरारती तत्वों की पहचान की है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करीब 87.99 करोड़ रुपए की संपत्ति के नुकसान की भरपाई इसमें शामिल लोगों से की जाएगी।

संसद द्वारा नागरिकता संशोधन कानून पारित किए जाने के कुछ दिन बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच हिंसक झड़प भी हुई। हिंसक प्रदर्शनों में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया और गिरफ्तार किया गया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने बसों में आग लगाई, पटरियों पर अवरोधक डाले और ट्रेन के डब्बे भी जलाए।

अधिकारियों ने कहा कि अब तक राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी ने 27 मामले, रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने 54 मामले दर्ज किए हैं तथा रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी एवं हिंसा के संबंध में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कुछ लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया और कुछ लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के जरिए की गई है। तोडफ़ोड़ में शामिल लोगों की पहचान के लिए वीडियो को अब भी खंगाला जा रहा है जिससे गिरफ्तार लोगों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। गिरफ्तार लोगों में अधिकतर पश्चिम बंगाल से हैं। अधिकारी ने कहा, संपत्ति की भरपाई के लिए वाणिज्यिक विभाग गिरफ्तार लोगों को नोटिस भेजेगा।

RELATED ARTICLES

जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी स्व मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं : PM मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान न...

आपरेशन सिंदूर के दौरान वायु अभियान के महानिदेशक रहे एयर मार्शल एके भारती हुए रिटायर

नयी दिल्ली। आॅपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना में महानिदेशक (वायु अभियान) के रूप में सेवाएं देने वाले एयर मार्शल एके भारती शुक्रवार को...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

PM मोदी मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का करेंगे उद्घाटन

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मैसूरु स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने...

राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी : जादूमणि, अरुंधति, जैस्मीन, प्रीति , साक्षी और अंकुश फाइनल में

ग्लास्गो। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में कम से कम छह पदक पक्के कर लिए जब अरूंधति चौधरी और विश्व चैम्पियन...