back to top

यूपी में कोरोना के 2,067 नए मामले, 23 और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से और 23 लोगों की मौत हुई है जबकि 2067 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से और 23 लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,582 हो गई। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,067 नए मरीजों में कोविड19 संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसी दौरान 2,060 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में इस वक्त कोविड-19 के 23,776 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रसाद ने बताया कि राज्य में रविवार को कुल 1,45,704 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक एक करोड़ 81 लाख 31 हजार 693 नमूने जांचे जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने आज विवाह सहित सभी सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। प्रसाद ने बताया कि अब निषिद्घ क्षेत्र से बाहर बंद हॉल में शादी तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान एक समय में 100 से ज्यादा लोग एकत्र नहीं होगे। इसके अलावा खुले स्थानों पर कुल क्षमता के 40 प्रतिशत से कम ही लोग वहां रह सकेंगे। उसमें भी दो गज की दूरी और मास्क इत्यादि सावधानियां बरतनी होंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य की मुहल्ला निगरानी समितियों तथा स्वयंसेवी संगठनों से अपील है कि वे संक्रमण को नियंत्रित रखने में मदद करें। प्रसाद ने कहा, टीके की तैयारी की जा रही है। हम आशा करते हैं कि अगले साल की शुरुआत में टीका उपलब्ध होगा। अधिक जोखिम वाले लोगों को प्राथमिकता पर उपलब्ध करा पाएंगे। इसके लिए जो कोल्ड चेन और उसे लगाने वाले स्टाफ की व्यवस्था पर कार्य चल रहा है। मगर जब तक कोई टीका नहीं आता, तब तक सावधान रहकर संक्रमण से बचें।

RELATED ARTICLES

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...