back to top

यूपी में कोविड-19 संक्रमण के 2061 नए मामले, मृतक संख्या बढ़कर 1046 हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2061 नए मामले सामने आए जबकि 34 और मरीजों की मौत होने के साथ ही गुरुवार को मृतक संख्या बढ़कर 1046 हो गई। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 2061 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण के कुल 43,444 मामले हैं जबकि 34 और मौतों के साथ मृतक संख्या बढ़कर 1046 हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि 26,675 लोग पूर्णतया ठीक होकर अस्पताल से छुटटी पा चुके हैं जबकि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 15,723 है। उन्होंने बताया कि पृथक वार्ड (आइसोलेशन वार्ड) में 15,723 लोगों को रखा गया है, जिनका चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित अस्पताल, कोविड केयर सेंटर या फिर मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। कुल 4123 लोगों को पृथकवास केन्द्रों (फेसिलिटी क्वारंटीन) में रखा गया है। उनके नमूने लेकर जांच की जा रही है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कुल 48,086 नमूनों की जांच की गई। इस प्रकार अब तक 13,25,327 नमूनों की जांच की जा चुकी है। पूल टेस्टिंग के माध्यम से बुधवार को पांच पांच नमूनों के 2443 पूल लगाए गए, जिनमें से 371 पाजिटिव निकले जबकि दस दस नमूनों के 319 पूल लगाए गए, जिनमें से 46 पाजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु के माध्यम से जिन लोगों को एलर्ट आए, ऐसे 2,66,785 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से फोन कर हाल चाल लिया गया है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कुल 54,579 कोविड-19 हेल्पडेस्क स्थापित किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्व, पुलिस, ग्राम पंचायत, उद्योग विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों द्वारा सरकारी कार्यालयों में, अस्पतालों में तथा महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्थानों में कोविड हेल्पडेस्क बनाए गए है।

उन्होंने बताया कि राज्य के जिन शहरों, एनसीआर और अन्य जिन बड़े शहरों में संक्रमण बढ़ रहा है, उसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिन्ता व्यक्त की है। इस बारे में गहन विचार विमर्श हो रहा है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और झांसी के हालात की समीक्षा लगातार की जा रही है कि संक्रमण को कैसे नियंत्रित किया जाए।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...