back to top

दिल्ली के 20 और बेंगलुरु के 40 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी,अभिभावकों में हड़कंप

नई दिल्ली / बेंगलुरु । देश की राजधानी दिल्ली और आईटी हब बेंगलुरु में आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर से स्कूलों को बम धमकियों ने दहला दिया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों के 20 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के भी करीब 40 निजी स्कूलों को इसी तरह के थ्रेट मेल प्राप्त हुए हैं।

इन धमकियों के बाद दोनों शहरों में हड़कंप मच गया। दिल्ली में पश्चिम विहार और रोहिणी सेक्टर-3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल समेत कई नामचीन शिक्षण संस्थानों को मेल मिले, जिसके तुरंत बाद स्कूलों को खाली करवाया गया और सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई।

दिल्ली फायर सर्विस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और अब तक दस से ज्यादा स्कूलों में जांच पूरी कर ली गई है। पुलिस फिलहाल इन ईमेल्स की स्रोत की पहचान करने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन धमकियों के पीछे किसका हाथ है।

इसी तरह बेंगलुरु में भी आरआर नगर और केंगेरी जैसे इलाकों के निजी स्कूलों में धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। कर्नाटक पुलिस ने भी स्कूल परिसरों को खाली करवाकर तलाशी अभियान शुरू किया है। फिलहाल सभी स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

इस पूरे मामले पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री और विधायक आतिशी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं! सोचिए, बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को कितना सदमा झेलना पड़ रहा होगा। दिल्ली में भाजपा के हाथ में शासन के चारों इंजन हैं, फिर भी वह हमारे बच्चों को कोई सुरक्षा नहीं दे पा रही है। ये स्तब्ध करने वाला है।

पिछले कुछ हफ्तों से दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों को बम धमकियों के मेल मिलना एक चिंताजनक चलन बन गया है। इसी सप्ताह के पहले तीन दिन में 11 स्कूलों और एक कॉलेज को ऐसे ही धमकी भरे मेल मिले थे। अब शुक्रवार को एक बार फिर 20 से अधिक स्कूल निशाने पर आए हैं।

दिल्ली पुलिस और साइबर सेल इन ईमेल्स के सोर्स की जांच में लगी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मेल विदेशी सर्वर से भेजे गए हो सकते हैं, जिससे जांच को और जटिल बना दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हर मेल को गंभीरता से लिया जा रहा है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

अभिभावकों में दहशत

इन धमकियों के कारण बच्चों के अभिभावकों में भारी दहशत का माहौल है। कई अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है और सरकार से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की अपील की है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...