back to top

सीआईएसएफ में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) में मंगलवार को कोरोना वायरस के 20 नए मामले दर्ज किए गए जिनमें से 18 मामले दिल्ली हवाईअड्डे की सुरक्षा में तैनात इसकी इकाई से जुड़े हैं। अधिकारियों ने बताया कि 1.62 लाख से अधिक कर्मियों वाले इस बल में फिलहाल कोरोना वायरस के 78 सक्रिय मामले हैं और 132 कर्मी अब तक ठीक हो चुके हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बल में सोमवार से लेकर 20 नए मामले आए जिनमें 18 मामले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सुरक्षा में तैनात इसकी इकाई के कर्मियों से जुड़े हैं। एक-एक मामला राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की हिमाचल प्रदेश स्थित कोल्डम इकाई और चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय से जुड़ा है।

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दिल्ली हवाईअड्डा इकाई से जुड़े सभी 18 संक्रमित कर्मी अन्य संक्रमित कर्मी के संपर्कों का पता लगाने के क्रम में पहले से ही पृथक-वास में थे। वे ड्यूटी पर नहीं थे। अधिकारी ने कहा, अब उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें चिकित्सीय पृथक-वास में भेज दिया गया है।

अभी, सीआईएसएफ की दिल्ली हवाईअड्डा इकाई के 25 कर्मियों का इलाज चल रहा है। बल ने यह भी बताया कि सोमवार से लेकर अब तक 10 कर्मी ठीक हो चुके हैं जिनमें से आठ कर्मचारी कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसईएल) की सुरक्षा करने वाली इकाई के हैं।

इस इकाई के 40 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इकाई से जुड़े एक कर्मी की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि जीआरएसईएल की सुरक्षा इकाई से जुड़े 38 कर्मी अब तक ठीक हो चुके हैं और दो कर्मियों का अभी उपचार चल रहा है। इसी तरह, दिल्ली मेट्रो से जुड़ी बल की इकाई के 22 कर्मियों का उपचार चल रहा है, जबकि दिल्ली स्थित सरकारी इमारतों की सुरक्षा में तैनात सात कर्मियों और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई तथा मुंबई बंदरगाह ट्रस्ट और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की सुरक्षा इकाई से जुड़े एक-एक कर्मी तथा मुंबई हवाईअड्डे की सुरक्षा से जुड़े पांच कर्मियों का भी इलाज जारी है। कोरोना वायरस अब तक बल के तीन कर्मियों की जान ले चुका है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...