back to top

मुजफ्फरनगर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत

मुजफ्फरनगर: जिले के सिसौली गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति पक्षाघात का शिकार हो गया। पुलिस ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मेरठ मेडिकल कॉलेज में नीरज (40) की सोमवार को मौत हुई जबकि बृजेश (35) की रविवार को मौत हुई। उन्होंने बताया कि तीसरे पीड़ित नरेन्द्र (39) की आंखों की रोशनी चली गई और वह पक्षाघात का शिकार हो गया।

 

पुलिस ने बताया कि रविवार को जिले के भौराकला थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में इन तीनों लोगों ने कथित तौर पर जहरीली शराब पी थी। इस बीच लोगों ने नीरज का दाह-संस्कार करने से इनकार कर दिया और इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई किए जाने की मांग की। बाद में, स्थानीय विधायक उमेश मलिक ने उन्हें शांत किया। पुलिस अधीक्षक (अपराध) आर बी चौरसिया ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत की...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा में हंगामा, तीन बार के बाद बैठक दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के...

टाटा पावर को 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई से मिला ठेका

नयी दिल्ली। टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना...