लोकसभा चुनाव के लिए 2.7 लाख अर्धसैनिक, 20 लाख राज्य पुलिसकर्मी किए गए हैं तैनात

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए देश में 20 लाख से अधिक राज्य पुलिसकर्मी और होमगार्ड के साथ ही अर्धसैनिक बलों के 2.7 लाख से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारत में पहली बार चुनाव के दौरान इतनी बड़ी संख्या सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के सुझाव के बाद लोकसभा चुनाव में अर्धसैनिक बलों की 2,710 कंपनियां तैनात की गर्इं। अर्धसैनिक बलों की एक कंपनी में 100 कर्मी होते हैं। इसके अलावा 20 लाख से अधिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड भी मतदान केन्द्रों, मतदान कर्मियों के वाहनों और  स्ट्रांग रूम  की निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। स्ट्रांग रूम  में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा जाता है। इस संबंध में अन्य एक अधिकारी ने बताया कि अर्धसैनिक बल के अधिकतर जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) और भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) से लिए गए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 11 अप्रैल को शुरू हुआ था और यह 19 अप्रैल को सम्पन्न होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

RELATED ARTICLES

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

तेजस की बड़ी उपलब्धि: 7,492 करोड़ रुपये के बीएसएनएल प्रोजेक्ट के लिए दूरसंचार गियर की आपूर्ति पूरी

नयी दिल्ली। टाटा समूह की दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने अगस्त, 2023 में दिए गए सौदे के तहत 4जी और 5जी सेवाओं के...

Latest Articles