back to top

दुनिया में कोरोना के 2.25 करोड़ मरीज

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 25 लाख 77 हजार 398 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 53 लाख 851 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 90 हजार 964 की मौत हो चुकी है। चीन ने दावा किया है कि बीते चार महीने देश के अस्पतालों में भर्ती एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

देश के नेशनल हेल्थ कमीशन के अफसर गुओ यानहोंग ने इसकी जानकारी दी। यानहोंग ने कहा कि यह दिखाता है कि मरीजों का इलाज करने के चीन का तरीका और अनुभव अहम है। देश में लगातार चौथे दिन एक भी घरेलू संक्रमण का मामला सामने नहीं आया। मंगलवार को यहां विदेशों से आए 7 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस बीच, अमेरिकी साइंटिस्ट और देश की कोरोना टास्क फोर्स के मेंबर एंथनी फॉसी ने कहा है कि अमेरिका के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना जरूरी नहीं होगा।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुधवार को आर्मी नेशनल गार्ड्स को ट्रेनिंग देते हेल्थ डिपार्टमेंट का स्टाफ। देश में अब तक 1.76 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। ईरान में मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया है। देश में अब तक 3 लाख 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, मैक्सिको में 24 घंटे में 5792 नए मामले सामने आए हैं और 707 मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 37 हजार 31 हो गया है।

देश में अब तक 58 हजार 481 लोगों की जान गई हैं। वहीं, ब्राजील में 24 घंटे में 49 हजार 298 मामले सामने आए हैं और 1212 मौतें हुई हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इसके साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 34 लाख 56 हजार 652 हो गया है। यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख 11 हजार 100 हो गया है। उधर, जर्मनी में हर दिन 6000 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे थे। एक बार फिर से नए मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। अब तक देश में 22 लाख से ज्यादा केस मिले हैं और 9 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...