back to top

उप्र में कोविड-19 के 1,955 सक्रिय मामले, अब तक 123 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस समय कोविड19 के 1,955 सक्रिय मामले हैं और इस महामारी से अब तक 123 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, सक्रिय मामलों की संख्या 1,955 मामले है। कुल 2,918 लोग ठीक होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं। विगत 24 घंटे में संक्रमण के 269 प्रकरण सामने आए और अब तक इस संक्रमण से 123 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल 4,996 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि किसी संक्रमित के संपर्क में आए या निगरानी में संदिग्ध पाए गए 12, 427 लोगों को पृथक-वास केन्द्रों पर रखा गया है। प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को पहली बार नमूना जांच का आंकड़ा सात हजार को पार कर गया और कुल 7,179 नमूनों की जांच की गई। कुल 558 पूल जांच के लिए लगाए गए और इनमें से 65 लोग संक्रमित निकले।

उन्होंने बताया कि हॉटस्पाट और अन्य क्षेत्रों में लगातार सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। कुल 67 लाख 64 हजार 24 घरों में तीन करोड़ 38 लाख 77 हजार से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। प्रमुख सचिव ने कहा कि आरोग्य सेतु एप का लगातार उपयोग किया जा रहा है और जो अलर्ट प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें जिलों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा जिन्हें अलर्ट आता है, ऐसे 23, 780 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से फोन किया गया है। इनमें से 71 लोगों ने बताया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनका इलाज विभिन्न चिकित्सालयों में चल रहा है।

कुल 41 लोगों ने बताया कि वे ठीक हो चुके हैं और 326 इस समय पृथक-वास केन्द्रों में हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से प्रवासी कामगार भारी संख्या में प्रदेश में लौट रहे हैं। उनमें संक्रमण के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं। तमाम जनपदों में जांच में पाया जा रहा है कि सामान्य आबादी में प्रवासी कामगारों में काफी मामले पाए जा रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि प्रवासी कामगार घर पर पृथक-वास का सख्ती से पालन करें।

प्रसाद ने बताया कि अब तक आशा कार्यकर्ताओं ने पांच लाख 36 हजार 223 प्रवासी कामगारों का सर्वेक्षण किया, जिनमें से 629 लोग कोरोना संक्रमण के किसी न किसी लक्षण वाले मिले। उनके नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों का दायित्व है कि वे सुनिश्चित करें कि अगर प्रवासी कामगारों को घर पर पृथक-वास में रखा गया है तो वे उसका सख्ती से पालन करें।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...