back to top

भारत में कोविड-19 के 19,459 नए मामले आए सामने, कुल संख्या 5,48,318 हुई

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,459 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,48,318 हो गई। वहीं, 380 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 16,475 पर पहुंच गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यह लगातार छठा दिन है जब कोरोना वायरस संक्रमण के 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

देश में एक जून के बाद 3,57,783 मामले सामने आ चुके हैं। मंत्रालय द्वारा अद्यतन आकंड़ों के अनुसार अभी 2,10,120 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 3,21,722 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर चला गया है। अधिकारी ने कहा, इस प्रकार अभी तक 58.67 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 28 जून तक 83, 98, 362 लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 1,70,560 लोगों की रविवार को जांच की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार जान गंवाने वाले 380 लोगों में से 156 लोग महाराष्ट्र के, 65 दिल्ली के, 54 तमिलनाडु के, 19 गुजरात के, 16 कर्नाटक के , 12 आंध्र प्रदेश के, 11 उत्तर प्रदेश के, 10 पश्चिम बंगाल के, 8 राजस्थान के और सात लोग मध्य प्रदेश के हैं। वहीं, हरियाणा और पंजाब के पांच-पांच, तेलंगाना के चार, ओडिशा के तीन, वहीं जम्मू्-कश्मीर, असम, गोवा, उत्तराखंड और बिहार के एक-एक व्यक्ति की जान गई है। अभी तक हुई 16,475 लोगों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 7,429 लोगों ने जान गंवाई है।

इसके बाद दिल्ली में 2,623, गुजरात में 1,808, तमिलनाडु में 1,079, उत्तर प्रदेश में 660 पश्चिम बंगाल में 639, मध्य प्रदेश में 557, राजस्थान में 399 और तेलंगाना में 247 लोगों की मौत हुई। हरियाणा में कोविड-19 से 223, कर्नाटक में 207, आंध्र प्रदेश में 169, पंजाब में 133, जम्मू कश्मीर में 94, बिहार में 60, उत्तराखंड में 38, केरल में 22 और ओडिशा में 21 लोगों ने जान गंवाई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार छत्तीसगढ़ में इस महामारी से 13, झारखंड में 12, पुडुचेरी और असम में 10-10, हिमाचल प्रदेश में नौ, चंडीगढ़ में छह, गोवा में तीन और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। उसने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 1,64,626 मामले सामने आए हैं।

इसके बाद दिल्ली में 83,077, तमिलनाडु में 82,275, गुजरात में 31,320, उत्तर प्रदेश में 22,147, पश्चिम बंगाल में 17, 283 और राजस्थान में 17,271 मामले सामने आए। तेलंगाना में 14,419, हरियाणा में 13,829, आंध्र प्रदेश में 13,241 कर्नाटक में 13,190 और मध्य प्रदेश में 13,186 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,212, असम में 7,206, जम्मू-कश्मीर में 7,093 और ओडिशा में 6,614 हो गए।

पंजाब में अब तक संक्रमण के 5,216 जबकि केरल में 4,189 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,823, छत्तीसगढ़ में 2,662, झारखंड में 2,364, त्रिपुरा में 1,346, गोवा में 1,198 , मणिपुर में 1,185, लद्दाख में 963 और हिमाचल प्रदेश में 916 मरीज सामने आए।

पुडुचेरी में संक्रमण के 619, चंडीगढ़ में 429, नगालैंड में 415 और अरुणाचल प्रदेश में 182 व दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 178 मामले सामने आए। मिजोरम में 148, सिक्किम में 88, अंडमान और निकोबार द्वीप में 76 जबकि मेघालय में 47 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

मिट्टी की बनी बोतलें और घड़े कर रहे देशी फ्रिज का काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मवैय्या क्षेत्र में इन दिनों लोगों की अच्छी भीड़ नजर आ रही है। वजह यह है कि...

‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर रिलीज

एक हादसा पूरे घर की खुशियां छीन लेता हैलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी और संजना पांडेय जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'यूपी...

नारी शक्ति वंदन के तहत हुआ पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

नारी सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश देता है लखनऊ। बुधवार को नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व एवं...

लखनऊ में सजेगा राष्ट्रचेतना का महापर्व रश्मिरथी

24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (ज्यूपिटर हॉल) में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के...

वैदिक काल से ही महिलाओं ने नेतृत्व की भूमिका निभाई है : प्रो. कुमकुम धर

भातखण्डे में भारतीय न्याय संहिता एवं ई-एफआईआर तथा महिलाओं के नेतृत्व में विकास विषयक संवाद का आयोजन लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज भारतीय...

भौम प्रदोष व्रत 28 को, होगी शिवजी की पूजा

भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिएलखनऊ। प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान शिव...