back to top

देश में कोरोना के 18,732 नए मामले, छह महीने में सबसे कम

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,732 नए मामले सामने आए, जो लगभग छह महीनों में सबसे कम हैं। देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,01,87,850 हो गए हैं। इसके साथ ही अब तक 97,61,538 लोगों के ठीक होने से राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से 279 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,47,622 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 18,732 नए मामले सामने आए। इससे पहले एक जुलाई को 18,653 नए मामले आए थे। देश में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,78,690 है, जो कुल मामलों का 2.73 प्रतिशत है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 26 दिसंबर तक देशभर में 16,81,02,657 नमूनों की जांच हुई है, जिसमें शनिवार को हुई 9,43,368 जांच भी शामिल हैं। भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

संक्रमित लोगों की संख्या 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। देश में बीमारी से हुई 279 नई मौतों में 60 महाराष्ट्र में, 23 दिल्ली में, 33 पश्चिम बंगाल में, 21 केरल में, 14 उत्तर प्रदेश में, 13 उत्तराखंड में और 12-12 मौतें पंजाब और छत्तीसगढ़ में हुई हैं। देश में अब तक कुल 1,47,622 मौत हुई हैं जिनमें महाराष्ट्र में 49,189 मौत हुई हैं।

इसके बाद कर्नाटक में 12,051, तमिलनाडु में 12,059, दिल्ली में 10,437, पश्चिम बंगाल में 9,569, उत्तर प्रदेश में 8,293, आंध्र प्रदेश में 7,092, पंजाब में 5,281 और गुजरात में 4,275 मौत हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत मरीजों के अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त होने के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के साथ मिलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...