back to top

देश में कोविड-19 संक्रमण के 18,522 नए मामले आए सामने, कुल मामले 5,66,840

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 18,522 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले मंगलवार को बढ़कर 5,66,840 हो गए, जिनमें से 418 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,893 हो गई।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में करीब चार हजार मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामले अब दिल्ली से अधिक हो गए हैं।

वहीं, कर्नाटक में 1,100 से अधिक मामले सामने आने के बाद वहां भी संक्रमण के मामले हरियाणा और आंध्र प्रदेश से अधिक हो गए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 5,200 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद वह कोविड-19 संक्रमण के मामलों की सूची में शीर्ष पर है। इस दौरान दिल्ली में 2,084 मामले सामने आए। देश में 2,15,125 लोगों का इलाज जारी है और 3,34,821 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर चला गया है।

अधिकारी ने कहा, मरीजों के ठीक होने की दर 59.07 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है। देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 के 15,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में एक जून से अभी तक 3,76,305 मामले सामने आए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 29 जून तक देश में कुल 86,08,654 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें से 2,10,292 लोगों की जांच सोमवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 418 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 181 लोग महाराष्ट्र के हैं।

इसके बाद तमिलनाडु में 62, दिल्ली में 57, गुजरात तथा कर्नाटक में 19-19, पश्चिम बंगाल में 14, उत्तर प्रदेश में 12, आंध्र प्रदश में 11, हरियाणा में नौ, मध्य प्रदेश में सात, राजस्थान तथा तेलंगाना में छह-छह, पंजाब में पांच, झारखंड में तीन, बिहार तथा ओडिशा में दो-दो और असम, जम्मू-कश्मीर तथा उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। अभी तक हुई 16,893 लोगों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 7,610 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 2,680, गुजरात में 1,827, तमिलनाडु में 1,141, उत्तर प्रदेश में 672, पश्चिम बंगाल में 653, मध्य प्रदेश में 564, राजस्थान में 405 और तेलंगाना में 253 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा में कोविड-19 से 232, कर्नाटक में 226, आंध्र प्रदेश में 180, पंजाब में 138, जम्मू कश्मीर में 95, बिहार में 62, उत्तराखंड में 39, ओडिशा में 23 और केरल में 22 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से झारखंड में 15, छत्तीसगढ़ में 13, असम में 11, पुडुचेरी में 10, हिमाचल प्रदेश में नौ, चंडीगढ़ में छह, गोवा में तीन और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

उसने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 1,69,883 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 86,224, दिल्ली में 85,161, गुजरात में 31,938, उत्तर प्रदेश में 22,828, पश्चिम बंगाल में 17,907 और राजस्थान में 17,660 मामले सामने आए। तेलंगाना में 15,394, कर्नाटक में 14,295, हरियाणा में 14,210, आंध्र प्रदेश में 13,891 और मध्य प्रदेश में 13,370 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

बिहार में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,640, असम में 7,752, जम्मू-कश्मीर में 7,237 और ओडिशा में 6,859 हो गए। पंजाब में अब तक संक्रमण के 5,418 जबकि केरल में 4,189 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,831, छत्तीसगढ़ में 2,761, झारखंड में 2,426, त्रिपुरा में 1,380, मणिपुर में 1,227, गोवा में 1,198, लद्दाख में 964 और हिमाचल प्रदेश में 942 मरीज पाए गए हैं।

पुडुचेरी में संक्रमण के 619, चंडीगढ़ में 435, नगालैंड में 434 तथा दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 203 मामले सामने आए हैं। अरुणाचल प्रदेश में 187, मिजोरम में 148, सिक्किम में 88, अंडमान-निकोबार द्वीप में 90 जबकि मेघालय में 47 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...

30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम , 16वीं बार मिली राहत

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ...

सोने और चांदी के दामों में आयी बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,300 रुपये से ज्यादा टूटी, जबकि सोना करीब ₹900 सस्ता...

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...

30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम , 16वीं बार मिली राहत

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ...

सोने और चांदी के दामों में आयी बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,300 रुपये से ज्यादा टूटी, जबकि सोना करीब ₹900 सस्ता...

दिल्ली में हुई QUAD देशों की अहम बैठक, होर्मुज को जल्द खोलने और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पुरजोर समर्थन

देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई है,...

खड़गे ने पीएम मोदी से पूछा सवाल…कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला...

दिल्ली-NCR पर महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दाम 2 रुपये बढ़े, 12 दिनों में 6 रुपये की भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में रहने वाले आम लोगों और कमर्शियल वाहन चालकों को आज महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल...