back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना से 18 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1346 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के कारण 18 और लोगों की मौत हो गई वहीं संक्रमण के 1346 नए मामले सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद में मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 18 और मरीजों की मौत के साथ इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 827 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1346 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 9514 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है वहीं अब तक 19627 मरीज पूरी तरह ठीक हो कर घर जा चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि इस समय पृथकवास वार्ड में 9530 लोगों को रखा गया है।

इसके अलावा पृथकवास केंद्रों में 4044 लोग रखे गए हैं, जिनके नमूने लेकर उनकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 30,329 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 922049 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस वक्त पूरे प्रदेश में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम चल रहा है।

मेरठ मंडल में यह दो जुलाई से जबकि बाकी 17 मंडलों में यह पांच जुलाई से शुरू हुआ है। इसके तहत मेडिकल टीमें घर-घर जाकर लोगों का हालचाल ले रही हैं, अगर उन्हें कोई लक्षण है तो उसे रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...