back to top

यूपी में कोरोना के 1799 नए मरीज, 29 और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 29 और मरीजों की मौत हो गई तथा 1,799 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 29 और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,817 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा छह मौत राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा कानपुर नगर में चार, वाराणसी, रामपुर, रायबरेली तथा उन्नाव में दो-दो मरीजों की मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1799 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 236 नए मरीजों का पता राजधानी लखनऊ में लगा है। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर में 166, गाजियाबाद में 162 तथा मेरठ में 157 नए मरीज सामने आए हैं।

अपर मुख्य सचिव प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को एक लाख 51 हजार से ज्यादा नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। प्रदेश में अब तक एक करोड़ 96 लाख से ज्यादा नमूने जांचे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों में 0 से 10 साल तक के बच्चों का प्रतिशत 0.82 है। इसके अलावा 11 से 20 साल की उम्र के मृतकों का प्रतिशत 1.36 है। वहीं, 21 से 30 साल के मृतकों का प्रतिशत 4.41 है।

इसके अलावा 31 से 40 साल के बीच के मृतकों का प्रतिशत 8.33, 41 से 50 साल के बीच के मृतकों का प्रतिशत 14.70 तथा 51 से 60 वर्ष की आयु के मृत मरीजों का प्रतिशत 25.0 प्रतिशत है। इसके अलावा 60 साल से ज्यादा उम्र के मृतकों का प्रतिशत सबसे ज्यादा 45.38 है। प्रसाद ने कहा कि अधिक उम्र के लोग खासतौर पर जिन्हें एक साथ कई बीमारियां हैं वह संक्रमण के सबसे ज्यादा खतरे में हैं। उन्हें लेकर खास एहतियात बरता जाए।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...