back to top

उत्तर प्रदेश में 16 को भी लगेंगे फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके : सहगल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब सोमवार के साथ ही मंगलवार को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनशन होगा। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को बताया कि अब तक 8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का काम किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 और 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पहले ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि संबंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके।

अपर मुख्य सचिव ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को बात करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 फीसदी से ज़्यादा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 और अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी है।

सहगल ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर हर परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.95 करोड़ से ज़्यादा कोविड के टेस्ट और 15.27 करोड़ से ज़्यादा व्यक्तियों से संपर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट कांटेक्ट व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिली है।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...