back to top

यूपी में कोरोना वायरस के 1,589 मरीजों का चल रहा है इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावित 1,589 लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, प्रदेश में अभी तक कुल मिलाकर इस समय संक्रमण के 1,589 एक्टिव (इलाजरत) मामले हैं। कुल 335 लोग उपचारित होकर घर जा चुके हैं जबकि 31 लोगों की मौत हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि कुल 59 जिलों से संक्रमण के 1,955 मामले हैं। एक नया जिला झांसी जुड़ा है। नौ जिलों में संक्रमण का फिलहाल कोई मरीज नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाजरत किसी भी मरीज को वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है। भर्ती मरीजों में से 15 को ऑक्सीजन दीजा रही है और सभी की हालत स्थिर है। प्रसाद ने बताया कि पृथक-वास केंद्रों में रखे गए लोगों की संख्या 11,363 है। उन्होंने बताया कि मेडिकल इन्फेक्शन रोकने के लिए जनपद स्तर पर समिति बनाई जा रही है। आदेश जारी कर दिया गया है। शाम तक समिति का गठन हो जाएगा जो अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में काम करेगी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण को छिपाने की आवश्यकता नहीं है। अगर सूखी खांसी, सांस लेने में तकलीफ और बुखार के लक्षण आ रहे हों तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर जांच कराएं। प्रमुख सचिव ने कहा, अगर समय से पता चल जाए तो किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं होती। ऐसा देखने में आया है कि जहां तबियत ज्यादा खराब हुई या मौत हुई, वहां या तो व्यक्ति को पहले से कोई गंभीर बीमारी थी या फिर देर से अस्पताल आए।

उन्होंने कहा कि इसी वजह से आवश्यक है कि जैसे ही लक्षण आएं, तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर सलाह लें। कोरोना वायरस संक्रमण की जांच और चिकित्सा सरकार की ओर से नि:शुल्क कराई जा रही है। प्रसाद ने कहा कि इस बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि बचाव करके आप सुरक्षित रह सकते हैं। अधिक उम्र वालों को और पहले से बीमार लोगों को इससे बचाना चाहिए। बाहर ही नहीं बल्कि उनसे घर में भी दूरी बनाकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि चेहरे को मास्क, गमछे, रूमाल या तौलिए से ढकना चाहिए। साबुन और पानी से हाथ धोते रहना चाहिए। शारीरिक दूरी बनाए रखें और चेहरे को बार-बार छूने से बचें। प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के उपाय करते रहें।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...