back to top

देश में कोविड-19 से 1,51,767 संक्रमित, मरने वालों की संख्या 4,337 हुई

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 6,387 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 170 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,51,767 पर पहुंच गए तथा संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 4,337 हो गई।

मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक 83,004 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 64,425 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, करीब 42.45 प्रतिशत मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मंगलवार सुबह से जिन 170 लोगों की मौत हुई है उनमें से 97 महाराष्ट्र में, 27 गुजरात में, 12 दिल्ली में, नौ तमिलनाडु में, पांच-पांच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में, तीन राजस्थान में, एक-एक मरीज की मृत्यु आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, केरल, तेलंगाना और उत्तराखंड में हुई।

अब तक संक्रमण से देश में कुल 4,337 मरीजों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 1,792 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 915 मरीजों की मौत गुजरात में हुई है। मध्य प्रदेश में यह संख्या 305 है, दिल्ली में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 288 और पश्चिम बंगाल में 283 है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश दोनों ही राज्यों में संक्रमण के कारण 170 लोगों की मौत हुई, तमिलनाडु में 127 की और आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना दोनों ही राज्यों में 57 लोगों की मौत हुई।

कोविड-19 के कारण कर्नाटक में मृतक संख्या 44 और पंजाब में 40 पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में 24 लोगों की, हरियाणा में 17 की, बिहार में 13 की, ओडिशा में सात की, केरल में छह की, हिमाचल प्रदेश में पांच लोगों की, झारखंड, उत्तराखंड, चंडीगढ़ तथा असम में चार-चार लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई। मेघालय में कोविड-19 के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक संक्रमण से मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...