back to top

तेलंगाना में भारी बारिश के कारण 15 लोगों की मौत

हैदराबाद। तेलंगाना के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद वर्षाजनित हादसों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण यहां कई स्थानों पर मकानों और दीवारों के ढहने की जानकारी मिली है।

राज्य सरकार ने बारिश के मद्देनजर यहां बाहरी रिंग रोड पर सभी निजी संस्थानों, कार्यालयों, गैर आवश्यक सेवाओं के लिए बुधवार और गुरुवार को अवकाश घोषित कर दिया है। राज्य में अभी और बारिश होने का अनुमान है और इसी लिए लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री के टी रामाराव और पशुपालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की और शहर में राहत एवं बचाव अभियानों की समीक्षा की।

हैदराबाद के फलकनुमा में भारी बारिश के बाद एक सड़क के माध्यम से बाढ़ का बहता पानी

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह शमशाबाद के गगनपहाड़ इलाके में एक मकान ढहने के कारण एक बच्चे समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। चंद्रायनगुट्टा पुलिस थाना क्षेत्र में दीवार ढहने की दो घटनाओं में एक बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यहां भारी बारिश के कारण इब्राहिमपट्टनम इलाके में एक पुराने मकान की छत ढह जाने से 40 वर्षीय महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ से रात नौ बजे तक मेडचल मल्काजगिरि जिले के सिंगापुर टाउनशिप में 292.5 मिमी बारिश हुई और यदाद्री-भोंगीर जिले के वर्केल पाल्ले में 250.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

हैदराबाद के पास गगनपहाड़-शमशाबाद रोड पर राज्य भर में लगातार बारिश के बाद सड़क पर जमावड़ा

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। जीएचएमसी में 98.9 मिमी औसत बारिश हुई। शहर में कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। पुलिस दलों और एनडीआरएफ एवं जीएचएमसी के आपदा कार्रवाई बल (डीआरएफ) कर्मियों ने उन स्थानों से कई परिवारों को बाहर निकाला, जहां पानी भर गया था। कई इलाकों में बचाव कार्य जारी है।

पुलिस ने बताया कि यहां उप्पल में जलभराव के कारण एक सरकारी बस के फंस जाने के बाद कम से कम 33 यात्रियों को बचाया गया। भद्राद्री-कोठागुडेम जिले में जलाशयों में जलस्तर बढ़ गया है और प्रशासन ने लोगों को जलाशयों के पास नहीं जाने की सलाह दी है। मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने सभी जिला प्रशासनों को सतर्क रहने को कहा है।

हैदराबाद में फलकनुमा में भारी बारिश के बाद बाढ़ के पानी में डूबने से बचने के लिए संघर्ष करता एक आदमी

कुमार के हवाले से मंगलवार रात एक विज्ञप्ति में कहा गया, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में भारी बारिश संबंधी हालात की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासनों से सतर्क रहने को कहा। इस बीच, नगर निकाय एवं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपने घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है। जीएचएमसी आयुक्त डीएस लोकेश कुमार ने जर्जर इमारतों या झोपड़ियों में रह रहे लोगों से परिसर खाली करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि लोगों को सामुदायिक भवनों में अस्थाई निवास मुहैया कराया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि तेलंगाना में बुधवार को भी कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। उसने बताया कि हैदराबाद समेत कुछ स्थानों पर बुधवार और बृहस्पतिवार को भारी एवं बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

हैदराबाद के गगनपहाड़-शमशाबाद रोड पर, राज्य भर में लगातार बारिश के बाद सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त एक बस

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...