back to top

यूपी में तबलीगी जमात के 1499 लोग हुए चिन्हित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबलीगी जमात के 1499 लोगों को चिन्हित किया गया है जो किसी ना किसी रूप में जमात में शामिल हुए थे। तब्लीगी जमात के 138 लोग कोराना वायरस संक्रमित पाए गए।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को यहां संवददाताओं से कहा, तबलीगी जमात के लोगों के खिलाफ कार्रवाई में काफी अच्छी प्रगति हुई है। उसी कडी में अब तक जो सूचना जो आई है, उसके तहत 1499 लोगों को चिन्हित किया गया है,जो किसी रूप में जमात में शामिल हुए थे।

उन्होंने बताया कि उनमें 301 मेरठ के, 281 बरेली के, 67 कानपुर के, 232 वाराणसी के, 108 लखनऊ के, 147 आगरा के, 56 प्रयागराज के, 213 गोरखपुर के, 24 लखनऊ कमिश्नरी के और 70 गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरी के हैं। अवस्थी ने कहा कि तब्लीगी जमात के 138 लोग कोविड-19 संक्रमित मिले हैं। संख्या बढी है, जो चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जहां भी रह रहे हैं चाहे धर्म स्थल या घर में, वहां व्यापक रूप से प्रभावी कार्वाई की जा रही है।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अब तक जो 138 मामले पाए गए, उनकी मेडिकल व्यवस्था मजबूत रखी जा रही है तथा प्रशासन उनकी मानिटरिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों से असहयोग की शिकायतें आई हैं , हम उनका सहयोग लेने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि जहां भी इस तरह के लोग कहीं रह गए हैं, वो अपने खुद के स्वास्थ्य, साथियों और सबके स्वास्थ्य के लिए सामने आएं ताकि तुरंत जांच कर और पृथक वास में भेजकरके आगे की कार्वाई सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...