back to top

गन्ना भुगतान में देरी पर 149 चीनी मिलों को नोटिस जारी : भूसरेड्डी

लखनऊ। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने मंगलवार को बताया कि पिछले पेराई सत्र 2019-20 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 45 चीनी मिलों एवं वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करने के लिए 104 चीनी मिलों को नोटिस निर्गत की गयी है।

नोडल अधिकारियों, परिक्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्तों एवं जिला गन्ना अधिकारियों सहित सभी स्तरों से चीनी मिलों पर दबाब बनाया जा रहा है, फलस्वरूप सभी चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाते हुए पिछले 15 दिनों में 3,814 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान गन्ना किसानों को किया गया है।

भूसरेड्डी ने कहा कि गन्ना किसानों का हित प्रदेश सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर है एवं कृषकों के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों एवं चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कृषकों को गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराने के लिए विभाग द्वारा हर स्तर पर समीक्षा कर हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

गन्ना आयुक्त ने बताया कि बकायेदार चीनी मिलों से पूरा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान अविलम्ब सुनिश्चित कराने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा चीनी मिल अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही है। चीनी मिलों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान तत्काल करने के लिए निर्देश जारी किये गये हैं, और लापरवाह चीनी मिलों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

भूसरेड्डी ने बताया कि निर्देशों का उल्लंघन कर गन्ना मूल्य भुगतान के प्रति उदासीन रहने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जायेगी, जिसमें आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही करने के साथ ही वसूली प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी अमल में लायी जायेगी।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...