back to top

यूपी में कोरोना के 1,455 नए मामले, और 20 लोगों की मौत

  • लखनऊ में 202 संक्रमित मिले, तीन की गयी जान

  • रिकवरी रेट बढ़ कर हुआ 94.24 प्रतिशत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने लगी है। मंगलवार को प्रदेश में 1,455 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 20 और की मौत हो गयी है। राजधानी लखनऊ में भी 202 पॉजिटिव मिले हैं और तीन मरीज़ों ने दम तोड़ दिया है। प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़ कर 94.24 प्रतिशत हो गया है।

पिछले कई महीनों से प्रदेश में संक्रमण की वजह से भयावह बनी स्थिति अब कुछ सामान्य होती नज़र आ रही है। बड़ी राहत की बात यह है कि लगभग 70 प्रतिशत जिले ऐसे हैं जहां रोज़ मिले रहे नये मामलों की संख्या 10 से भी नीचे है। कासगंज में तो मंगलवार को एक भी केस सामने नहीं आया। वैसे प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल 5,16,938 नये मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 7,412 हो गया है। लखनऊ को छोड़ कर मरने वालों में कानपुर नगर, वाराणसी, मेरठ, इटावा, रायबरेली के 2-2, फतेहपुर, सिद्धार्थ नगर, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, बाराबंकी, बरेली और प्रयागराज के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

लखनऊ में हालांकि नये मामलों में कमी आ रही है लेकिन स्थिति अभी स्थिर नहीं है। मार्च के आखिरी हफ्ते से अब तक शहर और इसके आसपास के इलाकों में अब तक कुल 66,599 मामले मिल चुके हैं और 949 की जान जा चुकी है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में संक्रमण के मामलों में बहुत कमी आयी है, लेकिन एनसीआर से जुड़े जिलों और प्रयागराज में हालात एक बार फिर बिगड़ते दिख रहे हैं। गौतम बुद्ध नगर में 141, प्रयागराज में 119 और मेरठ में 108 नये पीड़ित मिले हैं।

इसी बीच, प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में 22,166 कोरोना के एक्टिव मामले हैं और 9,775 लोग होम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में 2,292 लोग ईलाज करा रहे है इसके अलावा अन्य मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4,84,692 कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव पाये गये लोगों में 0-20 आयु वर्ग के 13.61 प्रतिशत, 21-40 आयु वर्ग के 47.22 प्रतिशत, 41-60 आयु वर्ग के 29.02 प्रतिशत और 60 वर्ष से ज़्यादा आयु वर्ग के 9.97 प्रतिशत है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल 87,478 सैंपल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,72,10,174 सैंपलों की जांच की गयी है। ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 860 चिकित्सीय परामर्श लिए है। अब तक कुल 2,11,185 लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,58,351 क्षेत्रों में 4,55,031 टीम दिवस के माध्यम से 2,88,69,802 घरों के 14,14,57,743 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि 65,408 कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से 9,81,042 संक्रमित लोग का चिन्हांकन किया गया है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...