back to top

10 वर्ष का टूटा रिकार्ड, इस वर्ष बिजली के चपेट में 1428 व्यक्तियों की हुई मौत

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विद्युत दुर्घटनाओं से अब तक ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में सबसे ज्यादा वर्ष 2022-23 में 1428 व्यक्तियों की जान गई। 10 वर्ष का रिकार्ड टूटा गया है। उत्तर प्रदेश विद्युत सुरक्षा निदेशालय की तरफ से केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा 30 जून 2023 को भेजी गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि पिछले वर्षों के विद्युत दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए युद्ध स्तर पर करना होगा काम। उत्तर प्रदेश में प्रत्येक दिन विद्युत दर्घटनाओं में लगभग 4 व्यक्तियों की जान चली जाती है।

बेजुबान जानवरों की मृत्यु

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा 30 जून 2023 को उत्तर प्रदेश विद्युत सुरक्षा निदेशालय द्वारा केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण को विद्युत दुर्घटनाओं से संबंधी वर्ष 2022- 23 की जो रिपोर्ट भेजी गई है उससे जो खुलासा हुआ है उससे उत्तर प्रदेश में अब तक ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में सर्वाधिक विद्युत दुर्घटनाओं से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 1428 हो गई है और लगभग 2002 बेजुबान जानवरों की मृत्यु भी हुई है जो यह सिद्ध करता है प्रत्येक दिन विद्युत दुर्घटना से लगभग 4 व्यक्तियों की जाने जा रही हैं जो अपने आप में बहुत ही गंभीर मामला है जहां पर 2015-16 में विद्युत दुर्घटनाओं से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 723 थी वही मात्र 5 साल बाद विद्युत दुर्घटनाओं से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में दो गुना बढोतरी हुई जिस पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है।

विद्युत दूर्घटना का वर्ष           घातक विद्युत दुर्घटना            मृतक व्यक्तियों की सँख्या

2012-13                               1048                                570

2013-14                               1204                                611

2014-15                               1185                               629

2015-16                               1352                                723

2016-17                               1824                                958

2018-19                               1073                               1116

2022-23                               1316                               1428

ये भी पढ़ें-

करंट उतरने के कारणों की जांच कर समाधान किया जाय: एके शर्मा

ट्रांसमिशन लाइनों एवं उपकेन्द्रो के निर्माण में और तेजी लाये-एम देवराज

बड़े बिजली बकायेदारों से वसूली के लिए रात में फोन करे: एके शर्मा

RELATED ARTICLES

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पर ‘BOMB’ लिखकर फैलाई दहशत

लखनऊ। लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर...

राहुल गांधी ने किया कृति सैनन का बचाव, बोले- आजादी के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को ट्रोल नहीं करें

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सैनन का बचाव करते हुए कहा...

बीसीसीआई एजीएम की बैठक 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार...

रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे बाजार, डिजाइनर राखी की मांग ज्यादा

लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने का इंतजार...

सावन के आखिरी बुधवार पर शिव भक्ति में डूबे भक्त

लखनऊ। सावन मास के आखिरी बुधवार को लखनऊ का पारा इलाका शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। भोर होते ही ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में...

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27...

शान-ओ-शौकत के साथ निकला ऐतिहासिक मदहे सहाबा जुलूस

लखनऊ। मिलादुन नबी के मुबारक अवसर पर लखनऊ में ऐतिहासिक जुलूस मदहे सहाबा पूरी शान व शौकत के साथ निकाला गया। इस जुलूस में...

रक्षाबंधन पर बहनें दिखेंगी सबसे स्टाइलिश और आकर्षक

लखनऊ। रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार नहीं, बल्कि परिवार के साथ यादगार पल बिताने का भी मौका है। ऐसे...

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...