back to top

देश में कोविड-19 के 14,264 नए मामले, ठीक होने की दर 97.25 प्रतिशत

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 14,264 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,09,91,651 हो गए। लगातार चौथे दिन नए दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन किए गए आँकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। सुबह आठ बजे तक के आँकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 90 और मृत्यु होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,302 हो गई।

बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,89,715 हो गई है, जिससे देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.25 प्रतिशत हो गई है।वहीं, मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.5 लाख के नीचे बनी हुई है। आँकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,45,634 है, जो कुल मामलों का 1.32 प्रतिशत है। देश में 29 जनवरी को 18,855 नए दैनिक मामले सामने आए थे।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आँकड़ा पार किया था। 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, जबकि 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। भारतीय चिकित्सा अनुसांधन परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 20 फरवरी तक देशभर में कुल 21,09,31,530 नमूनों की जांच हुई है।

देश में बीमारी से जान गंवाने वाले 90 और मरीजों में 40 महाराष्ट्र के, 13 केरल के और 8 पंजाब के हैं। देश में अब तक कुल 1,56,302 मौतें हुई हैं, जिनमें 51,753 महाराष्ट्र में हुई है, जबकि तमिलनाडु में 12,457, कर्नाटक में 12,292, दिल्ली में 10,898, पश्चिम बंगाल में 10,246, उत्तर प्रदेश में 8,714 और आंध्र प्रदेश में 7,167 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य बीमारियों के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘हमारे आँकड़ों का आईसीएमआर के आँकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।’

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...