back to top

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत, 838 गांव सैलाब से प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वक्त राज्य के 16 जिलों के 838 गांव सैलाब से प्रभावित हैं। प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में आई बाढ़ के कारण हुए हादसों में अब तक 14 लोगों की मौत होने की सूचना है।

राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने कहा, वर्तमान में प्रदेश के 16 जनपदों… आंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, बदायूं, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, मऊ, देवरिया, संतकबीरनगर और सीतापुर के 838 गांव बाढ से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि पलिया कला (लखीमपुरखीरी) में शारदा नदी जबकि तुर्तीपार (बलिया), एल्गिनब्रिज और अयोध्या में सरयू (घाघरा) नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ राहत कार्य सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है। राजभर ने बताया, मुख्यमंत्री ने जल बहाव के कटान से प्रभावित जमीन के पास स्थित स्कूल या पंचायत भवन को राहत शिविर में तब्दील नहीं करने को कहा है। बाढ़ प्रभावित जनपदों में पशुओं के चारे-भूसे की उचित व्यवस्था और उनका टीकाकरण समय पर करने को कहा है।

बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए मंत्री ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के सभी तटबंध सुरक्षित हैं, कहीं भी हालात चिंताजनक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव के लिए कुल 22 टीमें (एनडीआरएफ की 15 और एसडीआरएफ व पीएसी की सात) तैनात की गई हैं। राजभर ने बताया कि 1,176 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाई गई हैं। उन्होंने बताया, बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न किट दिया जा रहा है।

एक किट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, पांच किलो लाई (मुरमुरा), दो किलो भूना चना, दो किलो अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम मिर्च, 250 ग्राम धनिया, पांच लीटर मिट्टी का तेल, एक पैकेट मोमबत्ती, एक पैकेट माचिस, 10 पैकेट बिस्कुट, एक लीटर रिफाइन्ड तेल, क्लोरीन के 100 टेबलेट और नहाने के दो साबुन शामिल हैं। मंत्री ने बताया कि अब तक 90,372 खाद्यान्न किट और 2,05,917 मीटर तिरपाल का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि 267 मेडिकल टीमें लगाई गई हैं।

RELATED ARTICLES

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...