back to top

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से 14 और मौतें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 14 और मरीजों की मौत होने के साथ राज्य में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या 399 पहुंच गई है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यहां बताया कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से अब तक 399 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। शनिवार अपराह्न तीन बजे तक यह संख्या 385 थी।

उन्होंने बताया कि यह उत्साहजनक बात है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने का प्रतिशत 60 से ऊपर चल रहा है और वर्तमान यह 60.72प्रतिशत है। प्रसाद ने बताया राज्य में कल 15762 नमूनों की जांच की गई तथा अब रोजाना 15000 से ज़्यादा नमूनों की जांच की जा रही है और 30 जून तक इसे 20000 तक ले जाने की कोशिश की जा रही है।

प्रमुख सचिव के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक 456213 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बहुमंजिला इमारतों में अब अगर एक व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो पूरे टावर को अब 21 की जगह 14 दिन के लिए सील किया जाएगा, इसके अलावा अब किसी एक ही घर में दो-तीन लोग संक्रमित हो जाते हैं तो उस स्थिति में भी केवल ढाई सौ मीटर का इलाका ही निषिद्ध क्षेत्र बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...